बीवी के जाने पे पब्लिसिटी करना बंद करो कहने वालो को पराग त्यागी ने दिया मुंह तोड़ जवाब

शेफाली जरीवाला के जाने से टूट गए हैं पति पराग त्यागी अकेले हो गए हैं। सिंबा के साथ वक्त बिता रहे हैं। कभी वो अपने सिंबा के साथ पिक्चर्स डालते हैं तो कभी शेफाली के साथ हाथों में हाथ डाले फोटो डालते हैं। या फिर कभी शेफाली की याद में प्लांट्स लगाते हैं। यह कहते हुए कि शेफाली को नेचर से बहुत प्यार था।

इसी बीच कुछ लोगों ने पराग त्यागी के इमोशंस पर भी सवाल खड़ा कर दिया। यह कहते हुए कि शेफाली मरी है और उसके तुरंत बाद पराग त्यागी सोशल मीडिया पर कुछ ज्यादा ही एक्टिव हो गए हैं। निधन पर पॉपुलैरिटी कमाना चाहते हैं। पराग त्यागी ने ऐसी बात करने वाले शख्स को मुंहत जवाब देते हुए कहा है जो लोग यह कह रहे हैं कि सोशल मीडिया पर पोस्ट करने से मैं अटेंशन में आने की कोशिश कर रहा हूं तो उन्हें यह बात बता दूं कि परी यानी कि शेफाली को सोशल मीडिया पर पोस्ट करना बहुत पसंद था।

वो हर चीज सोशल मीडिया पर पोस्ट करती थी। अब शेफाली नहीं है। वह मेरे दिल में है। इसीलिए वह जो पसंद करती है, मैं वही करूंगा। और लोगों को बता दूं कि मैं पहले सोशल मीडिया पर कभी एक्टिव था ही नहीं। मैं सोशल मीडिया पर्सन हूं ही नहीं। इस अकाउंट पर मैं पोस्ट करता रहूंगा क्योंकि यह अकाउंट मेरा नहीं बल्कि शेफाली के लिए है। शेफाली को ही डेडिकेटेड है और इसीलिए जो लोग नेगेटिविटी फैला रहे हैं, जो लोग गलत कमेंट्स कर रहे हैं उन्हें इग्नोर करते हुए मैं उन लोगों के लिए पोस्ट करूंगा जो शेफाली को पसंद करते थे जो शेफाली के फैंस हैं और जो शेफाली को प्यार करते हैं।

तो कुछ इस तरह से पराग त्यागी ने ट्रोलर्स को चुप किया है। सोशल मीडिया के युग में हम जी रहे हैं। इसकी एक पॉजिटिव बात भी है। लेकिन इसकी नेगेटिव बात भी यह है कि कई बार लोगों को ऐसी चीजों की सफाई देनी पड़ जाती है जिसकी सफाई उन्हें देने की जरूरत नहीं है। हमें पता है कि पराग त्यागी बहुत टूट गए हैं और वह अपने आप को कैसे संभाल रहे हैं। अगर इस पर भी लोग सवाल उठाते हैं तो कई बार लगता है कि सोशल मीडिया का लोग गलत इस्तेमाल करते.

Leave a Comment