शेफाली के निधन के 9 दिन बाद तड़पे पराग, बीवी की याद में जीना हुआ मुश्किल, हालत देख निकलेंगें आंसू।

शेफाली की निधन से दर्द में पति पराग बीवी के बिना हर दिन जीना हो रहा मुश्किल 9 दिन बाद फिर बीवी की याद में तड़पे पराग त्यागी आंखों में आंसू परी के नाम लिखा एक और नोट हर जन्म में प्यार करने का किया वादा 42 की उम्र में बेवक़ मृत्यु को गले लगाने वाली शेफाली ज़रीवाला अब हमारे बीच नहीं है। दिल के दौरे की वजह से दुनिया से अलविदा लेने वाली कांटा लगा गर्ल शेफाली जरीवाला की सडन डेथ से चाहने वाले अभी तक गम में डूबे हुए हैं। तो वहीं पत्नी की अचानक मौत से शेफाली जरीवाला के पति पराग त्यागी टूट कर बिखर गए हैं और एक्टर को गहरा सदमा भी लगा है।

अपनी बीवी परी से बेइंतहा मोहब्बत करने वाले पराग पल-पल शेफाली की याद में तड़प रहे हैं और शेफाली की मौत के गम से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। बता दें कि शेफाली के निधन के 9 दिन बाद पराग ने एक बार फिर अपनी परी को याद करते हुए इमोशनल पोस्ट किया है। 9 दिन बाद फिर शेफाली की याद में तड़पे पराग ने आंखों में आंसू लिए। अपनी दिवंगत पत्नी पर प्याल उठाया है। जैसा कि आप स्क्रीन पर देख सकते हैं शेफाली संग कई रोमांटिक और खूबसूरत तस्वीरों को मिलाकर पराग त्यागी ने एक वीडियो शेयर किया है।

आप यह भी देख सकते हैं कि इन अनसीन तस्वीरों में शेफाली को अपनी बाहों में लिए प्यार लुटाने से लेकर बीवी के गालों पर किस करने तक पराग त्यागी तस्वीरों में ना सिर्फ खुश बल्कि कंप्लीट भी नजर आ रहे हैं। परी की याद में तड़पे पराग ने रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा परी आप जब भी जन्म लोगी मैं आपको ढूंढ लूंगा। मैं आपको हर जन्म में प्यार करूंगा। मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं। मेरी गुंडी मेरी छोकरी। इसके साथ पराग त्यागी ने कई हार्ट और किस इमोजी भी ऐड करते हुए अपने इस कैप्शन को कंप्लीट किया। आप देखते ही देखते पराग का शेफाली जरीवाला के लिए यह स्पेशल पोस्ट वायरल हो रहा है और फैंस भी इसे देखकर इमोशनल हो रहे हैं।

हर कोई पराग के दर्द तकलीफ को सोच-सच कर इमोशनल हो रहा है। बीवी के बिना पराग त्यागी का हर दिन हर पल किस तकलीफ से गुजर रहा है यह वही समझ सकते हैं। तो फैंस पराग को मुश्किल वक्त में हिम्मत रखने और स्ट्रांग बनने की सलाह दे रहे हैं। बहरहाल बता दें शेफाली ज़रीवाला और पराग त्यागी ने साल 2014 में एक दूसरे के साथ शुभ विवाह किया था और शादी के बाद पराग अपनी परी पर जान छिड़कते थे।

शेफाली से बेइंतहा मोहब्बत करने वाले पराग अपनी बीवी को सर पर बिठाकर रखते थे। उनके सारे शौक पूरे करते थे और उन पर जान वारते थे। और इस बात का खुलासा शेफाली जरीवाल एक बार नहीं दो बार नहीं बल्कि हजारों बार अपने इंटरव्यूज के दौरान कर चुकी हैं। लेकिन अब बीवी के यूं अचानक चले जाने से पराग टूट कर बिखर गए हैं और पराग के साथ-साथ शेफाली जरीवाला के परिवार उनके पेरेंट्स का भी बुरा हाल है और मुश्किल वक्त में परिवार अब एक दूसरे का सहारा बना हुआ है।

Leave a Comment