शेफाली जरीवाला की याद में तड़पा प्यारा ‘बेटा’ ! इतनी खराब हालत दिखना हुआ कम ! दोस्त ने किया खुलासा!

पल-पल सता रही शेफाली की कमी। एक्ट्रेस के निधन से सहमा उनके जिगर का टुकड़ा। हालत इतनी खराब कि दिखना हो गया कम। अपनी मां के जाने के गम में बहुत उदास सिंबा। खानापीना तक किया कम। शेफाली की मौत के बाद पड़ा गहरा असर। एक्ट्रेस के दोस्त पारस ने किया शॉकिंग खुलासा। कांटा लगा गर्ल। शेफाली जरीवाला के निधन से उनके परिवार में अभी भी मातम का माहौल है। उनके चाहने वाले अब तक यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि उनकी क्रश एक खूबसूरत टैलेंटेड एक्ट्रेस अब नहीं रही।

महज 41 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। शेफाली के निधन से उनके पति, मां और परिवार के अलावा कोई सबसे ज्यादा उदास, दुखी और सदमे में है तो वह है उनका पालतू डॉग सिंबा। वो अपने पीछे बच्चे से भी ज्यादा प्यारे पेट डॉग सिंबा को छोड़ गई हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि सब लोगों ने तो अपने दिल की बात कहकर अपना दुख बांट लिया लेकिन सिंबा शेफाली को नहीं देख पाने के चलते हर दिन घुट रहा है।

शेफाली ने सिंबा को अपने बच्चे की तरह पाला है। बहुत प्यार करती थी वो सिंबा से। अपने सोशल मीडिया अकाउंट में भी वह अपने पेट डॉग की फोटो वीडियो शेयर करती रहती थी। जब एक्ट्रेस का निधन हुआ तो उनके पति पराग सिंबा को बिल्डिंग के नीचे टहलाते हुए दिखे थे। इस पर कई लोगों ने उन्हें खूब ट्रोल किया था। लेकिन अब शेफाली के साथ बिग बॉस 13 में नजर आ चुके पारस छाबड़ा और उनके करीबी दोस्त ने इसके पीछे की वजह का खुलासा कर दिया है और सिंबा को लेकर एक बड़ी बात शेयर की है। पारस छाबड़ा ने अपने एक इंटरव्यू में कहा कि शेफाली अपने पेटॉग के बहुत करीब थी।

एक घर में तीन सदस्य एक साथ रह रहे थे और उनमें से एक अचानक चला गया। ऐसी स्थिति में आपको पराग की मानसिक स्थिति को समझना चाहिए। वो उसे और भी करीब और अपने दिल के बहुत करीब रखना चाहेगा। एक ही समय में डर और तड़प की भावना होती है। लोग ऐसा सोच सकते हैं कि यह अजीब हैं। लेकिन क्योंकि मैं उन्हें करीब से जानता हूं।

इसीलिए मैं पराग की साइकोलॉजी को समझ सकता हूं। इसके अलावा उनका पेट डॉग और बूढ़ा हो गया है और ठीक से देख नहीं सकता है। इसीलिए उसके लिए पराग की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। पारस ने आगे यह भी बताया कि डॉग्स बहुत सेंसिटिव होते हैं और महसूस कर लेते हैं कि कुछ गलत हुआ है। शेफाली का डॉग सिंबा जानता था कि वह अब नहीं रही।

पारस ने कहा कि शेफाली की मौत से उनका पेट डॉग सिंबा बहुत दुखी और प्रभावित था। इसी के चलते पारस ने उन सभी लोगों पर खूब खुन्नस निकाली जिन्होंने शेफाली के पति पराग को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया था। अंतिम संस्कार से बाहर निकलकर भी उन्होंने पापराजी को खूब लताड़ लगाई थी। उन्होंने कहा था कि थोड़ी तो शर्म करो। क्या करें बंदा? सुबह-सुबह कुत्ते को घुमाने की न्यूज़ बनाना गलत है। बताते चले उन्होंने मीडिया से शेफाली के परिवार की प्राइवेसी का सम्मान करने को भी कहा था। ब्यूरो रिपोर्ट ई2 टू

Leave a Comment