जब 38 साल की एक्ट्रेस को तलाकशुदा एक्टर से हो गया था प्यार। बॉयफ्रेंड के साथ फ्लैट मेंंगे हाथों पकड़ी गई थी फेमस एक्ट्रेस। इस बॉलीवुड हीरोइन को पिता खींच कर लेकर आए थे घर। अब एक राइटर को कर रही हैं डेट। फैंस एक्ट्रेस की शादी का कब से कर रहे हैं इंतजार? अब आप सोच रहे होंगे कि हम किस बॉलीवुड एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं जो तलाकशुदा बॉयफ्रेंड के प्यार में इतनी पागल हो गई थी कि उन्होंने अपने पेरेंट्स का घर ही छोड़ दिया था।
उस एक्टर बॉयफ्रेंड के साथ लिवन में रहना शुरू कर दिया था। जो बात उनके पिता को नागवार गुजरी और उन्हें खींच कर घर वापस लेकर आई। हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की। श्रद्धा का नाम सुनकर शायद आपको झटका लग गया होगा। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म रॉक ऑन टू की शूटिंग के दौरान श्रद्धा कपूर और फरहान अख्तर की नजदीकियां इतनी बढ़ गई थी कि श्रद्धा कपूर के पिता शक्ति कपूर का खूंखार रूप उन्हें देखना पड़ गया था। फिल्मों में विलिलेन का रोल निभाने वाले शक्ति कपूर उस वक्त श्रद्धा की लाइफ के सबसे बड़े विलिलेन बन गई थी। कहा जाता है श्रद्धा कपूर अपने जूहू वाले घर को छोड़कर दो बच्चों के पिता फरहान अख्तर के साथ लिव इन में रहने लग गई थी।
बता दें ये सारी रिपोर्ट्स 2016 की है। उस वक्त फरहान अख्तर अपनी पहली पत्नी अधुना से सेपरेट हो गए थे। यही बात शक्ति कपूर को पसंद नहीं थी। वो नहीं चाहते थे श्रद्धा कपूर किसी तलाकशुदा इंसान से शादी करें या किसी भी तरीके का ताल्लुक रखें।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो श्रद्धा कपूर ने फरहान अख्तर के साथ लिवन में रहना शुरू कर दिया था। जैसे ही पिता शक्ति कपूर को यह बात पता चली, वो एक्ट्रेस को जबरदस्ती घर लेकर आए। उस वक्त फरहान अख्तर और श्रद्धा कपूर का यह अफेयर टॉक ऑफ द टाउन बन गया था। दोनों के अफेयर की खबरें तो रॉक ऑन 2 की शूटिंग के वक्त से ही आ रही थी। लेकिन लिव इन रिलेशनशिप में रहने के चलते इन दोनों के प्यार की पुष्टि हो गई थी। उस वक्त जो सुनने में आया था वो भी काफी चौंकाने वाला था। दरअसल श्रद्धा कपूर के फरहान के घर में रहने को लेकर फरहान के पड़ोसियों में कान्हा फूंसी होने लगी थी। यह बात जब श्रद्धा के पिता शक्ति कपूर को पता चली तो वो तुरंत फरहान के घर पहुंच गए। उनके साथ श्रद्धा की मौसी पद्मिनी कोहलपुरी भी मौजूद थी।
रिपोर्ट्स की मानें तो फरहान अख्तर के साथ लिवन में रहने गई श्रद्धा कपूर को पिता शक्ति कपूर जबरदस्ती घर लेकर आई थी। कहा तो यह भी जाता है कि फरहान अख्तर और उनकी पहली पत्नी अधुना की तलाक की वजह श्रद्धा कपूर ही हैं। लोगों ने बातें करना शुरू कर दिया था कि श्रद्धा कपूर के साथ अफेयर के चलते फरहान अख्तर ने अपनी पहली वाइफ अधूना को छोड़ दिया था। और कुछ रिपोर्ट्स का यह भी मानना है कि फरहान अख्तर और अधूना पहले से ही सेपरेट हो गए थे। बता दें फरहान अख्तर और अधूना का तलाक 2017 में फाइनल हो गया था। आज की अगर बात करें तो श्रद्धा कपूर इन दिनों फिल्म राइटर राहुल मोदी को डेट कर रही हैं और फरहान अख्तर ने 19 फरवरी 2022 को परिवार की मौजूदगी में वीजे शिवानी डांडेकर से शादी कर ली थी।
