श्रद्धा कपूर की शादी हुई फिक्स, इस दिन दुल्हन बनेगी शक्ति की लाडली।

नपुर सेनन के बाद अब आई श्रद्धा की शादी की घड़ियां। 38 की उम्र में शक्ति की लाडली बनेगी दुल्हनिया। ना मुंबई का पांच सितारा होटल ना ही कोई विदेशी लोकेशन। मिसेज मोदी बनने के लिए श्रद्धा ने चुना झीलों का शहर। जी हां, कृति सेनन की छोटी बहन नपुर सेनन की शादी का शोर अभी थमा भी नहीं है कि बॉलीवुड से एक और बिग फैट वेडिंग की खबरें आ रही हैं।

नपुर सेनन के बाद अब बॉलीवुड में शादी की घंटियां श्रद्धा कपूर के नाम से गूंजने लगी हैं। यह बात तो किसी से छिपी नहीं है कि इश्क में कई बार दिल तुड़वाने के बाद शक्ति कपूर की लाडली श्रद्धा इस वक्त स्क्रीन राइटर और असिस्टेंट डायरेक्टर राहुल मोदी को डेट कर रही हैं। दोनों को कई बार एक साथ स्पॉट किया जा चुका है।

इतना ही नहीं दोनों का सोशल मीडिया पीडीए भी किसी से छिपा नहीं है। और अब गोसिप्स के गलियारों से आ रही है वो खबर जिसे सुनकर श्रद्धा के फैंस की एक्साइटमेंट हाई हो गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कई साल तक गुपचुप इश्क लड़ाने के बाद राहुल और श्रद्धा अब अपने रिश्ते को एक लेवल हाई ले जाने के लिए तैयार हैं। दोनों शादी के बंधन में बंधने की तैयारी कर रहे हैं। साल 2026 में दोनों अपना रिलेशनशिप स्टेटस डेटिंग से मैरिड में बदलने की प्लानिंग कर रहे हैं। और सिर्फ यही नहीं कपूर और मोदी परिवार में से शादी की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रद्धा और राहुल की वेडिंग डेट से लेकर डेस्टिनेशन तक फाइनल किया जा चुका है। सूत्रों के मुताबिक 38 साल की हो चुकी श्रद्धा कपूर इस साल अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड के साथ मुंबई से बाहर शादी के बंधन में बंध सकती हैं। और इस ख़ास मौके के लिए उन्होंने भी झीलों का शहर उदयपुर ही चुना है।

राजसी महलों, झीलों और हेरिटेज विरासत से सजे उदयपुर में श्रद्धा की शादी को एक इंटिमेट लेकिन बेहद रॉयल अंदाज में प्लान किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि श्रद्धा एक लो की फैमिली ओरिएंटेड हेरिटेज वेरिंग चाहती है जहां सिर्फ करीबी दोस्त और परिवार के लोग ही शामिल हो। उदयपुर को चुनने के पीछे भी यही सोच बताई जा रही है। शांति, खूबसूरती और शाही सादगी। झीलों के किनारे ऐतिहासिक महलों के बीच पारंपरिक रस्मों के साथ श्रद्धा अपने नए सफर की शुरुआत कर सकती हैं।

ना कोई विदेशी डेस्टिनेशन ना हाई प्रोफाइल ग्लैमर बस अपनों के बीच एक यादगार लम्हा। हालांकि अभी तक इससे शादी को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है लेकिन चर्चाओं ने सोशल मीडिया पर हलचल जरूर बढ़ा दी है।

जानकारी के लिए बता दें कि श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी की नजदीकियां फिल्म टू झूठी में मक्कार के दौरान बढ़ी थी। इसके बाद दोनों को राधिका और अनंत अंबानी के वेडिंग सेलिब्रेशन के दौरान एक साथ देखा गया था। जब दोनों एक साथ जामगर जाने के लिए मुंबई से रवाना हुए थे। भले ही दोनों ने कभी खुलकर अपने रिश्ते को ना स्वीकारा हो लेकिन दोनों की नजदीकियां किसी से छिपी भी नहीं रही है।

Leave a Comment