शक्ति कपूर के दोनों बच्चों की खुशियों को लगा ग्रहण। 252 करोड़ के ड्रग्स रैकेट में फंसा बेटा सिद्ध तो शक्ति की बेटी श्रद्धा पर भी बुरे वक्त ने ढाया कहर। फिल्म के सेट पर हादसे का शिकार हुई श्रद्धा। आनन-फानन में करवाया गया हॉस्पिटल में भर्ती। जी हां, बॉलीवुड से श्रद्धा कपूर के हादसे का शिकार होने की शॉकिंग खबर आई है।
यूं तो फिल्म के सेट पर सितारों का घायल होना नई बात नहीं है। अक्सर स्टंट सीन या फिर डांस परफॉर्मेंस के दौरान सितारे हादसों का शिकार हो जाते हैं। लेकिन इस बार श्रद्धा कपूर के फिल्म के सेट पर घायल होने की खबरों ने लोगों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि शायद बुरे वक्त ने शक्ति कपूर के घर का रुख कर लिया है।
तभी तो एक के बाद एक शक्ति कपूर के दोनों बच्चों पर मुसीबतों के पहाड़ टूट रहे हैं। ₹252 करोड़ के रैकेट में नाम सामने आने के बाद शक्ति के बेटे सिद्ध हेडलाइंस में छाए हुए हैं। लोग कयास लगा रहे हैं कि कहीं सिद्धांत के जेल जाने की नौबत ना आ जाए।
खैर, सिद्ध पर जेल जाने का खतरा मंडरा रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ पापा शक्ति की लाडली श्रद्धा तो हॉस्पिटल ही पहुंच गई हैं। जानकारी के मुताबिक श्रद्धा अपनी अपकमिंग फिल्म ईथा के लिए लावनी डांस की शूटिंग कर रही थी। फिल्म की शूटिंग मड आइलैंड पर बने सेट पर चल रही थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक नारी साड़ी, भारी ज्वेलरी और कमर, पट्टा पहनकर श्रद्धा एक हाई ऑक्टेन डांस सीक्वेंस की शूटिंग कर रही थी। श्रद्धा ने एक ही टेक में कई स्टेप्स किए, लेकिन एक स्टेप के दौरान उनका बैलेंस बिगड़ गया।
अनजाने में उन्होंने पूरा वजन अपने बाएं पैर पर डाल लिया जिससे उन्हें चोट लग गई। जिसके बाद श्रद्धा को तुरंत सेट से हटाकर डॉक्टर को दिखाया गया। बताया जा रहा है कि श्रद्धा के पैर में फ्रैक्चर हो गया है। डॉक्टर ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। वहीं श्रद्धा के पैर में फ्रैक्चर होने के बाद फिल्म की शूटिंग को कुछ हफ्तों के लिए रोक दिया गया है। श्रद्धा के चोटिल होने की खबरें सामने आने के बाद उनके फैंस की भी टेंशन बढ़ गई है।
हालांकि अभी तक श्रद्धा कपूर की टीम ने एक्ट्रेस का हेल्थ अपडेट नहीं दिया है। वैसे गौरतलब है कि जिस केस में पूछताछ के लिए श्रद्धा कपूर के बड़े भाई सिद्धार्थ कपूर को समन भेजा गया है, उस केस में श्रद्धा कपूर का नाम भी आया है। दरअसल 252 करोड़ के जब्ती मामले में मुख्य आरोपी मोहम्मद सलीम उर्फ़ मोहम्मद सोहेल शेख ने पूछताछ के दौरान कहा था कि उसने दुबई और मुंबई में शानदार पार्टी ऑर्गेनाइज की थी।
जिनमें कथित तौर पर नोरा फतेही, श्रद्धा कपूर, सिद्धार्थ कपूर, फिल्म मेकर अब्बास मस्तान, रैपर लोका, औररी और लीडर जीशान सिद्दीकी सहित कई हाई प्रोफाइल लोग शामिल हुए थे। इस मामले में यानी कि एंटी सेल पहले ही सोशल मीडिया स्टार औररी, यानी कि ओरहान अवात्रामणि और शक्ति कपूर के बेटे सिद्धार्थ कपूर को पूछताछ के लिए तलब कर चुके हैं। वहीं श्रद्धा के फैंस अब इस चिंता में भी हैं कि कहीं केस की जांच की आंच श्रद्धा तक ना पहुंच जाए।
बात करें सिद्धार्थ कपूर की तो साल 2022 में भी सिद्धार्थ का नाम केस में फंसा था। तब बेंगलुरु पुलिस ने सिद्धांत को एक होटल में चल रही रेव पार्टी से हिरासत में लिया था। सिद्धार्थ का ड्रग्स टेस्ट भी पॉजिटिव आया था।
हालांकि तब सिद्धार्थ ने कहा था कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि उनकी ड्रिंक में किसी ने नशीला पदार्थ मिला दिया है। वहीं दूसरी तरफ श्रद्धा कपूर को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की देहांत के बाद बॉलीवुड एंगल की जांच के दौरान की पूछताछ का सामना करना पड़ा था।
