श्रद्धा कपूर ने सुनाई बड़ी खुशखबरी। कपूर परिवार में बजने वाली है शहनाइयां। एक वीडियो शेयर कर कंफर्म किया रिश्ता। खुशी से झूम उठे शक्ति कपूर। बॉयफ्रेंड उठा रहे बॉलीवुड की स्त्री के नखरे। इशारों में कही दिल की बात। बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने अपने फैंस को एक बड़ी खुशखबरी सुना दी है।
बता दिया है कि उनके जीवन में उनके नखरे कौन उठा रहा है। दरअसल एक्ट्रेस ने आखिरकार राइटर राहुल मोदी के साथ अपना रिश्ता कंफर्म कर दिया है और 2 साल से चली आ रही इन अटकलों पर भी विराम लगा दिया है।
श्रद्धा ने राहुल मोदी के साथ फाइनली अपने रिश्ते को बेहद प्यारे अंदाज में कंफर्म किया। फैंस भी कपल पर खूब प्यार लुटा रहे हैं और बधाइयां दे रहे हैं। 38 साल की श्रद्धा कपूर के फैंस आजकल उनकी फिल्म से ज्यादा उनकी शादी का इंतजार कर रहे हैं। दरअसल उनकी जनरेशन की लगभग सभी एक्ट्रेसेस ने शादी कर ली है और कुछ ने तो गुड न्यूज़ भी सुना दी है। वहीं ऐसा नहीं है कि वह सिंगल हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो श्रद्धा पिछले 2 साल से राइटर राहुल मोदी को डेट कर रही हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने यह बात भी क्लियर कर दी है कि वह अपने इस रिलेशनशिप में बहुत ज्यादा खुश हैं।
अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया उन्होंने जिसमें वो कैमरे की ओर देख रही हैं और राहुल मोदी उनके चेहरे को ज़ूम इन और ज़ूम आउट कर रहे हैं। फिर एक जगह श्रद्धा राहुल को कहती हैं हट। इस वीडियो पर लिखा था कोई ऐसा ढूंढो जो यह नखरे उठाए। इस पोस्ट में श्रद्धा कपूर ने राहुल मोदी को टैग भी किया है और कैप्शन में लिखा ऐसा हट सुनने वाला किस-किस के पास है? श्रद्धा का यह पोस्ट तुरंत वायरल हो गया और फैंस ने कमेंट्स की बौछार लगा दी।
एक इंटरनेट यूजर ने लिखा नखरे नहीं क्यूटनेस बोलते हैं इसको। वहीं एक और बोला पहली बार आपकी यह वाली साइट देखी है बहुत ही फनी। वहीं आपको बता दें श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी के अफेयर की खबरें साल 2024 में तब शुरू हुई जब दोनों को मुंबई में एक डिनर डेट पर देखा गया था। तब से दोनों को कई बार एक साथ देखा जा चुका है। एक बार एक एयर होस्टेस ने एक फ्लाइट में श्रद्धा और राहुल मोदी को एक साथ देखा था और चुपके से उनका एक वीडियो रिकॉर्ड कर लिया था।
जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया था। वहीं आपको यह भी बता दें श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सितारों से सजी प्री वेडिंग पार्टी और प्राइवेट मूवी स्क्रीनिंग में भी देखा गया था। अब आपको श्रद्धा कपूर के बॉयफ्रेंड के बारे में थोड़ा बता देते हैं।
राहुल मोदी एक राइटर ही नहीं बल्कि असिस्टेंट डायरेक्टर भी रहे हैं। उन्होंने प्यार का पंचनामा और सोनू के टीटू की स्वीटी और प्यार का पंचनामा टू में असिस्ट किया। वहीं श्रद्धा की बात करें तो वह साल 204 में स्त्री टू में नजर आई थी और अभी कोई नई फिल्म का ऐलान उन्होंने नहीं किया है।
