शमी की बीवी का हाथापाई का वीडियो वायरल

भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पूर्व पत्नी हसीन जहां एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार वजह है उनका एक वायरल वीडियो जिसमें वो अपनी पड़ोसन के साथ तीखी बहस और हाथापाई करती नजर आ रही हैं। यह घटना पश्चिम बंगाल के वीरभूम जिले में हुई। जहां हसीन जहां कथित तौर पर जमीन विवाद को लेकर अपनी पड़ोसन से लड़ गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। आइए इस घटना के साथ-साथ हसीन जहां और मोहम्मद शमी के बीच चल रहे विवाद को भी पूरी तरह समझते हैं।

16 जुलाई 2025 को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर घर के क्लेश हैंडल से एक वीडियो शेयर किया गया। जिसमें हसीन जहां को अपनी पड़ोसन के साथ झगड़ा करते देखा गया। वीडियो में वह पड़ोसन को धक्का देती और हाथ उठाती नजर आ रही है। यह घटना वीरभूम जिले में हुई जहां हसीन और उनकी पड़ोसन के बीच जमीन को लेकर विवाद हुआ। स्थानीय लोगों ने इस घटना को कैमरे में कैद कर लिया और वीडियो के वायरल होने के बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया। हालांकि इस झगड़े का सटीक कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है। लेकिन माना जा रहा है कि यह संपत्ति विवाद से जुड़ा हो सकता है। इस घटना ने हसीन जहां के गुस्सैल रवैया को एक बार फिर उजागर किया है। सोशल मीडिया पर कुछ यूज़र्स ने इस घटना पर तंज कसते हुए लिखा कि शमी भाई तो बच गए जबकि कुछ ने उनके व्यवहार की आलोचना की।

यह पहली बार नहीं है जब हसीन जहां किसी विवाद में उलझी हो। इससे पहले भी वह अपने बयानों और कानूनी लड़ाइयों के चलते सुर्खियों में रही हैं। हसीन जहां और मोहम्मद शमी की शादी 2014 में हुई थी और 2015 में उनकी बेटी आईरा का जन्म हुआ। हालांकि 2018 में उनकी शादी टूट गई जब हसीन जहां ने शमी पर घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न और यहां तक कि मैच फिक्सिंग जैसे गंभीर आरोप लगाए। हसीन ने दावा किया था कि शमी ने एक पाकिस्तानी महिला से पैसे लिए थे और उनकी बेवफाई के सबूत के तौर पर कथित चैट सोशल मीडिया पर साझा किए थे। इन आरोपों के बाद हसीन ने कोलकाता के अलीपुर कोर्ट में शमी के खिलाफ केस दर्ज किया।

2018 में कोर्ट ने शमी को हसीन और उनकी बेटी के लिए 1.3 लाख मासिक गुजारा भत्ता देने का आदेश दिया था। जिसमें हसीन के लिए ₹00 और बेटी के लिए ₹80,000 शामिल थे। हालांकि हसीन इस राशि से संतुष्ट नहीं थी और उन्होंने इसे बढ़ाने की मांग की। 2025 में कोलकाता हाईकोर्ट ने हसीन की याचिका पर सुनवाई करते हुए शमी को हर महीने ₹4 लाख गुजारा भत्ता देने का आदेश जारी किया। जिसमें हसीन के लिए ₹1.5 लाख और उनकी बेटी आयरा के लिए 2.5 लाख शामिल है। यह राशि पिछले 7 साल से रेट्रोस्पेक्टिव रूप में लागू की गई। हसीन ने इस फैसले का स्वागत किया लेकिन कहा कि यह राशि अभी भी कम है और उन्होंने ₹1 लाख मासिक की मांग की थी क्योंकि शमी की आय 2021 में 7.19 करोड़ सालाना थी। जिसको देखते हुए राशि उनकी और उनकी बेटी की जरूरतों के लिए अपर्याप्त यानी कम है।

हसीन ने शमी पर कई गंभीर आरोप भी लगाए। उन्होंने अपने Instagram पोस्ट में शमी को चरित्रहीन, लालची और संकीर्ण मानसिकता वाला बताया और दावा किया कि शमी ने उन्हें और उनकी बेटी को नुकसान पहुंचाने के लिए अपराधियों को किराए पर लिया था। हसीन ने यह भी कहा कि शमी ने अपनी बेटी की शिक्षा और भविष्य के लिए पैसा खर्च करने के बजाय गलत कामों में पैसा बर्बाद किया है। हसीन जहां पहले एक मॉडल और कोलकाता नाइट राइडर्स की चीयर लीडर रह चुकी हैं। उन्होंने दावा किया कि शादी के बाद शमी ने उन्हें मॉडलिंग और एक्टिंग छोड़ने के लिए मजबूर किया जिसके कारण उनकी अपनी कोई आय नहीं रही।

हसीन ने कहा मैंने शमी से बहुत प्यार किया और उनकी खातिर सब कुछ छोड़ दिया। लेकिन अब मेरे पास अपनी कोई कमाई नहीं है इसलिए मुझे कोर्ट का सहारा लेना पड़ा। हसीन जहां का हालिया पड़ोसन के साथ झगड़ा उनके विवादस्पद व्यवहार का एक और उदाहरण है। वह पहले भी कई बार अपने बयानों और सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सुर्खियों में रह चुकी हैं।

Leave a Comment