भारत के पहले सुपर हीरो शक्तिमान पर लंबे समय से फिल्म बनाने की बात चल रही है। मगर कई सालों पहले अनाउंस होने के बावजूद इस फिल्म पर काम शुरू नहीं हो सका। रणवीर सिंह इसमें लीड रोल के लिए चुने गए थे। मिनल मुरली फेम बेसिल जोसेफ इसे डायरेक्ट करने वाले थे। मगर तमाम जुगत के बावजूद यह फिल्म आज तक नहीं बन सकी।
बेसिल ने इस फिल्म पर अपने 2 साल खर्च कर दिए। मगर नतीजा सिफर रहा। इस बात की जानकारी खुद अनुराग कश्यप ने दी है। चलचित्र टॉक से हुई बातचीत में अनुराग ने बेसिल से हुई अपनी हालिया मुलाकात का जिक्र किया। अनुराग बताते हैं हाल ही में मलयाली मनोरमा अवार्ड्स के दौरान मेरी मुलाकात बेसिल जोसेफ से हुई। बेसिल ने इतनी सारी अच्छी एक्टिंग की है। मैंने कभी इतना अच्छा कॉमन मैन हीरो नहीं देखा। प्रोटागनिस्ट, एंटागोनिस्ट हर तरह का रोल। मैंने उससे पूछा कि तू यह पोर्न मैन जैसे रोल कैसे कर लेता है? वह भी मिनरल मुरली बनाने के बाद।
अनुराग ने आगे कहा, उसने मुझसे कहा, मैंने अपनी जिंदगी के 2 साल शक्तिमान बनाने की कोशिश में बर्बाद कर दिए। आप उस इंडस्ट्री में कैसे सर्वाइव कर लेते हैं? उसने एग्जैक्टली वही बात कही जो मुझे यहां महसूस होती है। मैंने कहा, मैं सर्वाइव नहीं कर सकता तभी उससे अलग हो गया। वो आदमी 2 साल वेस्ट करके गया है। वो हंस-हंस के कहानियां बता रहा था कि कैसे-कैसे लोग हैं वहां पर। कैसी-कसी इंडस्ट्री है। बेसिल ने मलयालम सिनेमा की प्रमुख सुपर हीरो फिल्म मिनल मुरली डायरेक्ट की थी।
इस प्रोजेक्ट को क्रिटिक्स और बॉक्स ऑफिस से काफी अच्छा रिस्पांस मिला। इसलिए जब शक्तिमान बनाने की बात आई तो Sony पिक्चर्स ने उन्हें ही डायरेक्ट करने के लिए अप्रोच किया। वह इस पर काफी पहले ही काम शुरू कर चुके होते।
मगर फिर मुकेश खन्ना ने अड़ंगा डाल दिया क्योंकि शक्तिमान फिल्म पर फिल्म बनाने के राइट्स मुकेश के पास ही हैं। वह इस बात पर अड़ गए कि रणवीर को फिल्म के लीड रोल से हटाया जाए। ऐसा इसलिए क्योंकि उनके अनुसार रणवीर की पब्लिक इमेज शक्तिमान के साथ नहीं जाती। मुकेश को मनाने की काफी कोशिशें की गई। रणवीर तो उनके घर तक गए मगर बात नहीं बनी।
