शाहरुख खान करियर के शुरुआती दौर में अपने एटीट्यूड की वजह से काफी चर्चा में रहते थे। कई प्रसंग इसका तस्दीक करती है। हाल ही में वेटरन फिल्म जर्नलिस्ट पूजा सामंत ने शाहरुख से जुड़ा एक वाक्य सुनाया। उन्होंने बताया कि एक बार वो बाजीगर के सेट पर शाहरुख का इंटरव्यू लेने गई थी। मगर शाहरुख ने उन्हें बहुत बुरी तरह से डांट दिया। हिंदी रस के साथ हुए इंटरव्यू में पूजा ने बताया कि उन दिनों वो फिल्म सिटी नाम की एक पत्रिका में काम करती थी। इसी दौरान उन्हें शाहरुख के इंटरव्यू के लिए बाजीगर के सेट पर भेजा गया।
वो बताती हैं हमारे जो एडिटर थे शाहरुख खान और उनकी फिल्मों के खिलाफ काफी लिखते थे। उस वक्त शाहरुख में थोड़ा घमंड भी था मगर हमारे एडिटर को पता चला कि वो काफी चर्चा में है। इसलिए उन्हें लगा कि शाहरुख को कवर पर लाना चाहिए और उनका एक इंटरव्यू जाना चाहिए। मगर पहले तो उनके खिलाफ लिखा गया इसलिए बंदा नाराज था। पूजा आगे बताती है मैं फिल्मस्तान स्टूडियो चली गई।
बाज़गर का सेट लगा हुआ था। अब्बास मुस्तान साहब सेट पर थे। यह काली-काली आंखें कई वहां शूटिंग चल रही थी। मैं वहां गई और किसी से पूछा कि शाहरुख खान कहां है? तो उन्होंने मुझे उनका कमरा बता दिया। शाहरुख तब चैन हुआ करते थे।
बैठे-बैठे स्मोक कर रहे थे। शाहरुख के गुस्से पर बताते हुए पूजा ने कहा, मैंने बताया कि मैं फलाना फलाना पत्रिका से आई हूं। इतना सुनते ही वो बोले, क्या-क्या लिखते हो आप? शक्ल मत दिखाना मुझे। तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई मुझसे इंटरव्यू मांगने की? कभी अच्छा लिखा है मेरे बारे में। अगर तुम में हिम्मत है तो आज के आज अपने एडिटर को लेकर आओ। अगर हमारे बीच सुलह हुई तो मैं तुम्हें इंटरव्यू दूंगा वरना मेरा नाम बदल देना।
पूजा बताती है कि शाहरुख की डपट सुनकर वो काफी घबरा गई वह तुरंत फिल्मस्तान स्टूडियो से बाहर आई और एक फोन बूथ से एडिटर को कॉल किया। किसी तरह रिक्वेस्ट करके उन्होंने एडिटर को सेट पर बुलाया। दोनों साथ में शाहरुख के पास पहुंचे। पूजा ने दोनों को मिलवाया मगर शाहरुख एडिटर को देखते ही सोफा से सीधा उन पर कूद पड़े।
दोनों में खूब बहस हुई। शाहरुख ने अपनी पूरी नाराजगी उन पर उतार दी। हालांकि बाद में उनका गुस्सा शांत हुआ और दोनों ने हाथों हाथ वहीं सुलह भी कर ली। इसके बाद एडिटर पूजा के पास आए और कहा शाहरुख अब इंटरव्यू देगा तुम्हें। हुआ भी ठीक ऐसा ही। शाहरुख ने उन्हें इंटरव्यू दिया और तब से आज तक दोनों अच्छे दोस्त बने हुए हैं।
