शाहरुख की साली की टूटी शादी,3 साल के लिव-इन के बाद बसाया था घर।

3 साल का लिव इन 3 महीने चली शादी शाहरुख खान की साली का कंट्रोवर्शियल तलाक विदेश घूमने गई आकर पति को दे दिया डिवोर्स अब फिर से नई शुरुआत करेंगी एक्ट्रेस एक्स पति की डिमांड ने सभी को चौंकाया फैंस भी रह गए हैरान दिलवाली दुल्हनिया ले जाएंगी कि छुटकी तो आपको याद ही होंगी।

जिन्होंने फिल्म में काजोल की बहन और शाहरुख खान की लाडली साली का किरदार निभाया था उनका का यह रोल इतना पसंद किया गया कि आज भी एक्ट्रेस को छुटकी छुटकी कहकर ही पुकारा जाता है।

फिल्म में उन्होंने राज और सिमरन की जोड़ी को एक करने के लिए जी जान लगा दी थी। लेकिन वहीं अगर उनकी लव लाइफ की बात करें तो वह राज और सिमरन की प्रेम कहानी से ठीक उलट है। यहां हम बात कर रहे हैं पूजा रूपरेल की और उनकी पर्सनल लाइफ में क्या चल रहा है यह आपको विस्तार से बताते हैं।

बॉलीवुड में कई कलाकार हैं जिन्होंने बतौर चाइल्ड एक्टर अपना करियर शुरू किया और अब बॉलीवुड से दूरी बना चुके हैं। इन्हीं में से एक पूजा रूपाल भी हैं जो शाहरुख खान और काजोल की दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे में नजर आई थी। वहीं बहुत कम लोग जानते हैं पूजा सोनाक्षी सिन्हा की कजिन सिस्टर भी हैं।

पूजा की मां सुनीता और सोनाक्षी की मां पूनम सिन्हा बहनें हैं। इस नाते पूजा और सोनाक्षी मौसेरी बहनें हुई। डीडीएलजे में अपनी मासूमियत से सबका दिल जीतने वाली पूजा ने अपनी पर्सनल लाइफ में काफी स्ट्रगल और उतार-चढ़ाव देखे हैं। वो लंबे समय तक डिप्रेशन और प्रोफेशनल स्ट्रगल की चपेट में रह चुकी हैं। हालिया इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने अपनी लव लाइफ के बारे में भी बात की और खुलासा किया कि वह 3 साल तक एक शख्स के साथ रिलेशनशिप में रही। दोनों ने एक दूसरे को लंबा समय देने के बाद शादी कर ली।

लेकिन 3 महीने में ही उनकी शादी टूट गई। पूजा ने बताया कि जब वह लिव इन में थी, कभी उनके पार्टनर ने उनसे यह नहीं कहा कि उसे अब उनके साथ नहीं रहना। वो कभी इस पर बात नहीं करता था। पूजा कहती हैं अगर मुझे कभी उससे किसी टॉपिक पर बात करनी हो तो वह कहता सोमवार को इस पर बात करते हैं। उससे बात करने के लिए बुकिंग लेनी पड़ती थी। वो इमोशनल नहीं था और मैं बहुत इमोशनल थी। मुझे उसके साथ रहते हुए भी अकेलापन महसूस होता था।

फिर लगा हो गया। शादी के बाद 2ाई महीने विदेश घूमी और फिर सीधे तौर पर तलाक के लिए कह दिया। जानकारी के लिए आपको बता दें पूजा अपने जीवन में बहुत दुख देख चुकी हैं। एक्ट्रेस ने कम उम्र में ही अपने पिता को खो दिया था।

जिसके बाद उन्होंने ही अपनी मां और छोटी बहन की देखभाल की। लेकिन कुछ ही समय बाद पूजा ने अपनी मां को भी खो दिया। जिसने उन्हें बुरी तरह से तोड़ कर रख दिया था। इस दुख की घड़ी में उनकी मौसी पूनम सिन्हा उनके साथ रही और उन्हें और उनकी छोटी बहन को संभाला। बताते चलें पूजा फिलहाल एक्टिंग नहीं कर रही हैं। वो एक स्टैंड अप कॉमेडियन और राइटर हैं।

Leave a Comment