शाहरुख खान ने नहीं किया फैंस को निराश,जन्मदिन पर दिया खास तोहफा।

मन्नत नहीं तो मंदिर ही सही। शाहरुख खान ने अनोखे अंदाज में पूरी की फैंस की ख्वाहिश। 60वें जन्मदिन पर नहीं किया निराश। किंग खान ने किया चाहने वालों का अभिवादन। थिएटर में लोगों के बीच काटा केक। 300 से भी ज्यादा लोगों के बीच मनाया जन्मदिन। जी हां, आपने बिल्कुल सही कहा।

ऐसे ही थोड़ी बॉलीवुड के किंग खान यूं ही करोड़ों लोगों के दिल पर राज नहीं करते। उनकी अदा स्टाइल और अपने फैंस के लिए प्यार सब कुछ उनको मिलने वाले प्यार से 100 गुना ज्यादा है और इसीलिए तो वो खुद को भी अपने चाहने वालों से मिलने के लिए रोक नहीं पाते। जैसा कि सभी जानते हैं कि हाल ही में उन्होंने ट्वीट किया कि वह मन्नत पर इंतजार कर रहे फैंस से इस बार मुलाकात नहीं कर पाएंगे।

लेकिन फिर जब वो मुंबई पहुंचे तो खुद पर काबू नहीं कर पाए। बादशाह का यही प्यार तो है जो लोगों को उनका दीवाना बना देता है। शाहरुख बर्थडे के लिए अलीबाग गए थे। जहां से लौटने पर उन्होंने कुछ पल रुक कर फैंस से मुलाकात की। इसका वीडियो सामने आया जहां वो मुंबई पुलिस की भारी सुरक्षा के बीच फैंस को वेव करते दिखे। हालांकि फैंस उन्हें देखकर बेकाबू हो गए और उनसे हाथ मिलाने करीब से एक झलक पाने को उनकी ओर दौड़ पड़े। यह देख सिक्योरिटी शाहरुख को तुरंत वहां से हटाकर अंदर ले गई। लेकिन फैंस उनकी इस एक झलक से इतनी बेचैन हो गई कि उनका नाम चीखती चिल्लाती नजर आई।

शाहरुख का 60वां बर्थडे इतना खास रहेगा कोई कह नहीं सकता था। रोमांस के किंग एसआरके ने अपना जन्मदिन अपने अलीबाग वाले फार्म हाउस पर मनाया। हां उन्होंने एक अपने फैंस के लिए लाइव इवेंट भी ऑर्गेनाइज किया। इस इवेंट में उनके फैंस के स्पेशल परफॉर्मेंस की झलक दिखाई गई। तो वहीं एक्टर ने सभी के बीच अपना थ्री टियर बर्थडे केक काटा। सिर्फ इतना ही नहीं शाहरुख ने अपने फैंस का अभिवादन भी किया। अपने करोड़ों फैंस का इतना प्यार पाकर वो काफी इमोशनल हो गए और उन्होंने अपने Instagram पर लिखा आप सभी का शुक्रिया मेरे जन्मदिन को हमेशा की तरह स्पेशल बनाने के लिए। मेरा दिल ग्रेटट्यूड से भर गया है।

और जिन लोगों से मैं मिल नहीं पाया, मैं आपसे जल्द मिलूंगा थिएटर्स में और अगले बर्थडे पर। लव यू। हर बार की तरह शाहरुख के इस अंदाज पर फैंस मर मिटे। बता दें कुछ वक्त पहले ही शाहरुख ने एक पोस्ट शेयर कर बताया था कि इस बार वो मन्नत से अपने फैंस को अपना दीदार नहीं करा पाएंगे।

सुरक्षा का हवाला देते हुए उन्होंने सभी से माफी मांगी थी। लेकिन अब इस सरप्राइज़ झलक ने सभी का दिन और भी ज्यादा यादगार बना दिया। बता दें कि एक्टर के जन्मदिन के मौके पर शाहरुख फिल्म फेस्टिवल मनाया जा रहा है। 30 से ज्यादा शहरों के 75 से ज्यादा थिएटर्स में उनकी फिल्में दिखाई जा रही है।

Leave a Comment