शहनाज गिल की बिगड़ी तबियत,अस्पताल में भर्ती, करीबी दोस्त ने दी एक्ट्रेस की हेल्थ अपडेट!

पंजाब की कैटरीना कैफ की बिगड़ी तबीयत। अचानक अस्पताल में कराया गया भर्ती। करीबी दोस्त ने दी शहनाज की हेल्थ अपडेट। चिंता में आए बिग बॉस 13 फेम एक्ट्रेस के फैंस। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की सबसे चहीती और चुलबुली एक्ट्रेस यानी कि शहनाज ग को लेकर एक परेशान कर देने वाली खबर सामने आई है।

इस खबर के सामने आते ही पंजाब की कैटरीना कैफ के फैंस चिंता में आ गए हैं। जी हां, बताया जा रहा है कि शहनाज ग की तबीयत अचानक ही बिगड़ गई है और उन्हें फौरन पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी तबीयत क्यों खराब हुई इसकी वजह अभी सामने आना बाकी है।

लेकिन उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। शहनाज की बिगड़ती तबीयत देख उनके परिवार वालों ने फैंस से एक्ट्रेस के जल्द ठीक होने की दुआ मांगने की गुहार लगाई है। दरअसल शहनाज की इस चौंका देने वाली खबर की जानकारी खुद उनके भाई ने दी है।

शहबाज ने एक वीडियो कॉल की तस्वीर शेयर की थी जिसमें शहनाज अस्पताल के बिस्तर पर लेटी नजर आ रही थी और उनके चेहरे को देखकर साफ नजर आ रहा था कि वह ठीक नहीं है। ना ही अभी तक एक्ट्रेस की हेल्थ में सुधार आने का कोई अपडेट सामने आया है। और अब इसी तस्वीर ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। शहनाज के फैंस ने सोशल मीडिया पर भर-भर कर उनकी हेल्थ के बारे में जानने के लिए कमेंट्स करना शुरू कर दिया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा शहनाज जल्दी ठीक हो जाएं।

वहीं एक और फैन ने चिंता जाहिर करते हुए लिखा शहनाज एक फाइटर हैं। वह जल्दी ठीक होंगी। एक और यूजर ने लिखा शहनाज जी आप हमेशा हंसते रहिए। जल्द से स्वस्थ हो जाइए। बिग बॉस 13 में कंटेस्टेंट बनकर आई शहनाज ने अपनी मासूमियत से सभी को अपना दीवाना बना लिया था। सोशल मीडिया पर भी फैंस के बीच शहनाज अपने बेबाक अंदाज के लिए बेहद पसंद की जाती हैं। तो वहीं एक्ट्रेस की तबीयत में कोई बदलाव ना आने पर उनके चाहने वालों ने दुआ मांगनी शुरू कर दी है। वहीं एक्ट्रेस के दोस्त और बिग बॉस 18 के विनर करणवीर मेहरा भी उनसे हॉस्पिटल में मिलने पहुंचे। एक्टर ने अपने इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने शहनाज की हेल्थ को लेकर अपडेट दिया है। साथ ही उनके जल्द ठीक होने की कामना भी की है। करण ने कहा मैं चाहता हूं कि आप सभी इस लड़की के लिए खूब दुआ करें ताकि वह जल्द से जल्द पूरी एनर्जी के साथ वापस लौटे।

उसके बाद ही एक्टर ने तुरंत कैमरा हॉस्पिटल बेड पर लेटी शहनाज की तरफ घुमा दिया। इस दौरान एक्ट्रेस शर्माते हुए अपना चेहरा छुपा लेती हैं। करण ने शहनाज का हाथ भी दिखाया जो पट्टियों से लिपटा हुआ है और पास में सिरिंज रखी हुई है। करण ने शहनाज को जल्द ठीक होने के लिए एनकरेज किया ताकि वह एक बार फिर एंजॉय कर सके और उनके साथ पार्टी कर सके।

बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब एक्ट्रेस की हेल्थ को लेकर परेशान कर देने वाली खबर सामने आई हो। इससे पहले भी फिल्म के प्रमोशन के दौरान शहनाज की तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें खानेपीने की गंभीर समस्या के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि उस वक्त उन्होंने एक फाइटर की तरह इस सब का सामना किया था। वहीं अब फैंस शहनाज के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

Leave a Comment