सारा की ननद बनेगी एक्ट्रेस? कौन है शहनील गिल?

सारा तेंदुलकर की ननद बनेंगी एक्ट्रेस। शुभमन गिल की बहन अब शोबेज में रखेंगी कदम। आखिर कौन है शहनील गिल जिनकी बढ़ती जा रही है पॉपुलैरिटी? क्या दी एक्ट्रेस टू में दिखेंगी क्रिकेटर की बहर? शहनील गिल की एंट्री से फैंस के बीच बढ़ी एक्साइटमेंट।

जी हां, इंडियन क्रिकेटर शुभमन गिल तो अपने दमदार गेम और खेलने के तरीके को लेकर चर्चाओं में बने ही रहते हैं। लेकिन इस बार उनकी बहन शहनील गिल इन दिनों जबरदस्त सुर्खियों में है। ऐसी खबरें हैं कि शहनील जल्द ही एंटरटेनमेंट की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक शहनील गिल का नाम करण जौहर के रियलिटी शो द ट्रेटर्स के सीजन 2 के लिए सामने आया है। हालांकि अभी उनकी एंट्री को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

लेकिन सिर्फ नाम सामने आते ही फैंस के बीच एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है। अब सबके मन में बस यही सवाल है कि आखिर शहनील गिल है कौन? तो चलिए बिना देरी किए आपको बता ही देते हैं। तो दरअसल शहनील गिल का जन्म पंजाब के फजिल्का में हुआ था। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई चंडीगढ़ से की और उसके बाद कनाडा जाकर बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में डिप्लोमा हासिल किया। इतना ही नहीं पढ़ाई के बाद उन्होंने एक फूड डिलीवरी कंपनी में सक्सेस कंसलटेंट के तौर पर काम भी किया। जिससे साफ है कि शहनील का बैकग्राउंड सिर्फ ग्लैमर नहीं बल्कि कॉर्पोरेट एक्सपीरियंस से भी जुड़ा हुआ है।

हालांकि पिछले कुछ सालों में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी अलग ही पहचान बना ली है। शहनील एक लाइफस्टाइल और फैशन इन्फ्लुएंसरर के तौर पर तेजी से उभरी हैं। उनके Instagram पर लाखों फॉलोवरर्स हैं। जहां वो अपनी ट्रैवल, फिटनेस और स्टाइल से जुड़ी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। उनका स्टाइल और कॉन्फिडेंस से भरा यह अंदाज लोगों को खासकर यंग जनरेशन को तो खूब पसंद आता है। इसके अलावा शहनील को कई बार अपने भाई शुभमन गिल को सपोर्ट करते हुए स्टेडियम में भी देखा गया है।

दोनों भाई बहन के बीच का बॉन्ड फैंस को काफी पसंद आता है और उनकी तस्वीरें अक्सर वायरल होती रहती हैं। अब अगर बात करें शो द ट्रेटर्स 2 की तो यह एक ऐसा रियलिटी शो है जहां कंटेस्टेंट्स को माइंड गेम्स स्ट्रेटजी और ट्रस्ट के बीच खुद को साबित करना होता है। इस शो में धोखा, प्लानिंग और गेम प्ले का जबरदस्त कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है। ऐसे में सहनील का साइलेंट और ऑब्जर्विंग नेचर उनके लिए एक प्लस पॉइंट साबित हो सकता है। हालांकि उनके पास रियलिटी शो का कोई खास एक्सपीरियंस नहीं है जो इस जर्नी को उनके लिए थोड़ा सा चैलेंजिंग जरूर बना सकता है लेकिन यही बात उन्हें काफी कंटेस्टेंट से अलग भी बनाती है क्योंकि नए चेहरे अक्सर गेम में बड़ा सरप्राइज़ साबित होते हैं। अगर शनील गिल की एंट्री कंफर्म होती है तो यह उनके करियर का एक बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है। जहां सोशल मीडिया से निकल कर वो नेशनल टेलीविजन पर अपनी पहचान बना सकती हैं। हालांकि अगर शहनील गिल इस शो में नजर आती हैं तो यह उनका शोबीस डेब्यू होगा।

दिलचस्प बात यह है कि अक्सर सारा तेंदुलकर और शुभमन गिल का नाम साथ में जोड़ा जाता है। हालांकि दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को लेकर खुलकर कुछ नहीं कहा और हमेशा चुप ही रहे हैं। ऐसे में फैंस मजाकिया अंदाज में यह भी कह रहे हैं कि भले ही सारा खुद एक्ट्रेस है लेकिन उनकी ननद यानी कि शहनील गिल अब एंटरटेनमेंट की दुनिया में कदम रख सकती हैं।

पहले सीजन की बात करें तो उसमें जबरदस्त गेम प्ले देखने को मिला था जिसमें उर्फी जावेद और निकिता लूथर शो के विनर्स थे। फिलहाल फैंस की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या सच में शहनील गिल इस शो का हिस्सा बनेंगी और अगर हां तो क्या वह इस माइंड गेम में अपना कमाल दिखा पाएंगी या नहीं।

Leave a Comment