यार मैं तो मैं तो यहां पे अगर डिसीजन लेना चाहूं ना तो मैं यहां पे शाहीन को भी बाहर बिठाऊं, बाबर को भी बाहर बिठाऊं और शादाब को भी बाहर बिठाऊं। भारतीय टीम के खिलाफ करारी हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में भूचाल आ गया है। पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद अफरीदी ने अपनी टीम के सीनियर खिलाड़ियों पर खुलकर निशाना साधा है। अफरीदी ने अपने दामाद शाहीन अफरीदी को भी नहीं बख्शा। पहले आप भी देखें यह वीडियो। यार मैं तो मैं तो यहां पर अगर डिसीजन लेना चाहूं ना तो मैं यहां पे शाहीन को भी बाहर बिठाऊं, बाबर को भी बाहर बिठाऊं और शादाब को भी बाहर बिठाऊं।
इसी नए लड़कों को खिलाऊं, नए को चांस दूं और ये नमीबिया से जो मैच है हमारा इन्हीं के खिलाफ मैं उनको कॉन्फिडेंस भी दूं और उन्हीं को खिलाऊं। मैं इन लोगों को क्योंकि हम सब इतने अरसे से देख रहे हैं। ये लोग खेले जा रहे हैं, खेले जा रहे हैं। जहां हमारी एक्सपेक्टेशन होती है कि इस टीम के खिलाफ ये अच्छा परफॉर्म करेंगे। इतने सीनियर प्लेयर्स हैं। अगर वहां सीनियर नहीं करके दे रहे आपको तो जो जूनियर बाहर बैठे हैं उनको खिलाएं।
फिर शाहिद अफरीदी ने समा टीवी पर कहा अगर फैसला मुझे लेना हो तो मैं शाहीन, बाबर और शदाब तीनों को बैठा दूं। नए लड़कों को मौका दूं। उन पर भरोसा दिखाऊं। नामीबिया के खिलाफ मैच में युवाओं को खिलाकर आत्मविश्वास देना चाहिए। हम इतने अरसे से इन खिलाड़ियों को मौके देते आ रहे हैं। जहां उम्मीद रहती है कि वह इस टीम के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
अगर सीनियर खिलाड़ी डिलीवर नहीं कर रहे हैं तो बेंच पर बैठे जूनियर खिलाड़ियों को क्यों नहीं आजमाया जाए। इस वीडियो पर लोगों के हैरान करने वाले रिएशंस आ रहे हैं।
