75 साल की शबाना आजमी का दिखा अनोखा अंदाज़,पार्टी में जमकर लगाए ठुमके।

सिर पर गुलदस्ता, चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान। शबाना आजमी का दिखा यह कैसा अंदाज। शम्मी कपूर के गाने पर थिरकी 75 साल की एक्ट्रेस। डांस फ्लोर पर लगा दी आग। वीडियो देख लोगों ने लुटाया प्यार। शबाना के ठुमकों पर फिदा हुई उर्मिला।

फरहान की मां का वीडियो देख मुंह से सिर्फ निकलेगा कुफ। बॉलीवुड के दिग्गज अदाकारा शबाना आजमी अक्सर ही अपनी अदाओं से सभी को अपना दीवाना बना लेती हैं। आज भी लोग एक्ट्रेस की कातिलाना अदाओं पर अपना दिल हार बैठते हैं। शबाना आजमी फैंस को अपने मूव्स से हमेशा चौंकाती हुई नजर आ जाती हैं। और इस बार भी ऐसा ही कुछ हुआ। जी हां, सोशल मीडिया पर 75 साल की शबाना के मूव्स देखकर हर कोई दंग रह गया है। वहीं फैंस के फेस पर भी बड़ी सी मुस्कान आ गई है। इंटरनेट पर भी यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हर किसी के मुंह से बस उनके इसी अंदाज की तारीफें जो हो रही हैं। आपको बता दें हाल ही में एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया है जो कि उनकी जिंदादिली की कहानी बयां कर रहा है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह शम्मी कपूर के हिट गाने आजा आजा मैं हूं प्यार तेरा पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं। इसमें सबसे मजेदार बात यह है कि शबाना ने अपने सिर पर फूलों का गुलदस्ता उठा रखा है और डांस करते हुए बहुत ही फनी लग रही हैं। वहीं जानकारी के लिए आपको बता दें इस क्लिप को साल 2018 में रिकॉर्ड किया गया था।

इस दौरान उनके आसपास मौजूद लोग गाना गाने के साथ-साथ हंसे भी जा रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए शबाना ने लिखा, “यह वीडियो मेरे फोन पर अचानक आ गया। यह मेरे जन्मदिन 2018 की याद दिलाता है। एक सीरियस कलाकार के रूप में मेरी प्रतिष्ठा खत्म हो गई।” वहीं फैंस भी अपने आप को इस वीडियो पर प्यार लुटाने से रोक नहीं पा रहे हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला ने अपना रिएक्शन देते हुए लिखा उफ यह डांसिंग डीवा संध्या मृदुल ने कमेंट करते हुए लिखा मैं बहुत आभारी हूं कि मुझे यह रूप बहुत पहले देखने को मिला था जब मैं शबाना आजमी से बहुत डरती थी। एक और यूजर ने लिखा मैं तुमसे प्यार करती हूं जैसा कि मैं कहती हूं कि तुम हमेशा के लिए 21 साल की हो। तुम्हारा यह साइट देखना हमेशा अच्छा लगता है।

आपको बता दें फिल्म तीसरी मंजिल का यह गाना आशा भोसले और मोहम्मद रफी ने गाया था। इस गाने में शम्मी के साथ आशा पारख भी नजर आई थी। वहीं शबाना आजमी को आखिरी बार Netflix की थ्रिलर सीरीज डब्बा कार्टेल में देखा गया था। वहीं जानकारी के लिए आपको यह भी बता दें कि वह अब सनी देओल के साथ फिल्म लाहौर 1947 में नजर आने वाली हैं। ब्यूरो रिपोर्ट T2 [संगीत] [संगीत]

Leave a Comment