शाहरुख खान पिछले 35 सालों में स्टारडम की परिभाषा बन चुके हैं। वह खुद भी अपने आप को लास्ट ऑफ द स्टार्स बताते हैं। मगर विवेक ओबरॉय उनकी इस बात से इत्तेफाक नहीं रखते। विवेक का मानना है कि अगले 25 सालों में लोगों को याद भी नहीं रहेगा कि शाहरुख खान कौन थे।
विवेक इन दिनों अपनी फिल्म मस्ती 4 का प्रमोशन कर रहे हैं। इसी सिलसिले में उन्होंने पिंकविला से बात की। फिल्म स्टार्स और उनके स्टारडम पर बात करते हुए विवेक कहते हैं कि जनता समय के साथ एक्टर्स को भूल जाती है। विवेक बताते हैं 1960 की कौन सी फिल्म थी उसमें किसने काम किया था? आज अगर आप किसी से यह पूछे तो किसी को फर्क भी नहीं पड़ता। वैसे भी आप इतिहास में खो ही जाते हैं।
2050 में लोग बोलेंगे कौन शाहरुख खान? अपने तर्क को मजबूती देने के लिए विवेक ने राज कपूर का जिक्र किया। राज कपूर अपने दौर के सबसे बड़े सुपरस्टार और फिल्म मेकर थे। रणबीर कपूर उन्हीं के पोते हैं। मगर विवेक को लगता है कि आजकल के लोग राज कपूर के बारे में ज्यादा कुछ जानते नहीं हैं। विवेक कहते हैं जैसे आज लोग पूछ सकते हैं राज कपूर कौन है। आप और हम जैसे लोग उन्हें सिनेमा का भगवान कहते हैं लेकिन अगर आप किसी ऐसे नौजवान से पूछें जो रणबीर कपूर का फैन है तो हो सकता है कि उसे पता भी ना हो कि राज कपूर कौन थे। इसलिए शायद इतिहास हमें धीरे-धीरे भुला देता है। जैसे हम कभी थे ही नहीं। इंटरनेट पर अक्सर शाहरुख का एक पुराना इंटरव्यू क्लिप वायरल होता है। इसमें वह कहते हैं कि वो अगले 100 सालों तक स्टार बने रहेंगे। एक अन्य जगह पर उन्होंने खुद को दुनिया का पहला परमानेंट सुपरस्टार भी बताया। हाल ही में दुबई में उनके नाम पर शाहरुख टावर शुरू होने की घोषणा हुई है।
मुंबई में इस सिलसिले में एक इवेंट रखा गया था। यहां फरह खान ने शाहरुख को उसी पुराने वीडियो क्लिप की याद दिलाई। इस पर शाहरुख ने कहा कि वो ये बातें बचपन में कहते थे इसलिए उनकी इच्छाएं पूरी हो जाती थी। चूंकि वो 200 से 250 साल तक जीने वाले हैं। इसलिए इस दौरान वो ओम शांति ओम फिल्म की तरह वो शिद्दत से जो भी कुछ चाहेंगे उन्हें मिलता जाएगा।
