सोशल मीडिया के वायरल कपल ऋषभ और शेफाली की पूरी कहानी।

सोशल मीडिया पर इन दिनों ऋषभ और शेफाली की शादी की वीडियो खूब वायरल हो रही है और जैसे ही कोई चीज वायरल होती है प्यार करने वाले भी आ जाते हैं और बिना वजह ट्रोल करने वाले भी। आज हम आपको इस कपल की 11 साल की सच्ची लव स्टोरी और उनके स्ट्रगल और वायरल होने के बाद जो कुछ हुआ वो सभी सरल दिल छू लेने वाले अंदाज में बताएंगे।

दरअसल यह कहानी ऋषभ और शेफाली की है। दोनों ने 11 साल पहले एक साथ कॉलेज में पढ़ते हुए। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसरर कविश अजीज के मुताबिक यह कहानी है ऋषभ और शेफाली की। दोनों ने 11 साल पहले एक साथ कॉलेज में पढ़ते हुए दोस्ती की थी। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदली और दोनों ने एक दूसरे को तब से लेकर आज तक कभी अकेला नहीं छोड़ा। शेफाली के लिए ऋषभ सिर्फ एक बॉयफ्रेंड नहीं बल्कि उसका सबसे बड़ा सपोर्ट सिस्टम था और ऋषभ के लिए शेफाली उसकी सबसे बड़ी ताकत थी। ऋषभ ने इस शादी के लिए 11 साल का इंतजार किया है। एक लंबे इंतजार के बाद ऋषभ की नौकरी लगी और फिर शेफाली से शादी हो गई। ऋषभ की जिंदगी आसान नहीं थी।

बचपन से ही उसकी स्किन कॉम्प्लेक्शन को लेकर लोग कमेंट करते थे। काला है हीरो जैसा नहीं लगता। ऐसे ताने उसे रोज सुनने पड़ते थे। लेकिन शेफाली वो हर बार उसके सामने खड़ी हो जाती और कहती मुझे तेरी रंगत नहीं तेरी नियत पसंद है। यही भरोसा था जिसने ऋषभ को मजबूत बनाया। वक्त गुजर गया, संघर्ष बढ़ता गया लेकिन उसने मेहनत नहीं छोड़ी। आज वही ऋषभ एक हैंडसम सैलरी वाली नौकरी करता है और 11 साल के लंबे इंतजार के बाद दोनों ने शादी कर ली। लेकिन खुशी के इन पलों के बीच सोशल मीडिया ने फिर वह पुरानी आदत दिखाई। उनकी शादी की वीडियोस वायरल हुई और लोग फिर वही घटिया कमेंट करने लगे। किसी ने रंग पर तंज कसा, किसी ने उनके जोड़े को अनमैच्ड कहा। तो किसी ने ब्यूटी वर्सेस बीस्ट जैसी लाइनें लिख दी।

यह सब पढ़कर ऋषभ टूट गया। वो लड़का जिसने 11 साल मेहनत की जो अपनी शादी में सिर्फ खुश होना चाहता था। उसे फिर से उसी बात पर ताना मिला जिसने उसे बचपन से परेशान किया था। जाहिर है ऋषभ इस बार भी ट्रोलिंग से बेहद परेशान हुआ होगा। हालांकि सोशल मीडिया सिर्फ ट्र्स नहीं करता। कभी-कभी दिल भी दिखाता है। बहुत सारे लोग आ गए और बोले यह सच्चा प्यार है। लोगों ने ऋषभ और शेफाली की लव स्टोरी की तारीफ करते हुए कई सारे रिएक्शन दिए हैं। एक यूजर ने लिखा शी इज हैप्पी एंड वेरी हैप्पी। मैगज़ ने लिखा यह हैंडसम है। इफ यू थिंक हैंडसम दिखना सिर्फ स्किन वाइट और ब्लैक होना होता है। तो आपको बहुत कुछ समझने की जरूरत है। मेजर्स ने लिखा आई डोंट थिंक पीपल आर डूइंग गुड बाय ट्रोलिंग देम। मेजर्स ने लिखा सारी लड़कियां गोल्डर्स नहीं होती। एंड नॉट एवरी मैन इज हैंडसम। सो बेसिकली आपने उसको एक पुअर और खराब लड़का दिखाया क्योंकि उसके पास कोई गवर्नमेंट जॉब नहीं और उसका कलर भी ठीक नहीं है। टेक्निकली यू आर अ गोल्ड डिगर एंड रेसिस्ट एज वेल। ने लिखा गोरी चमड़ी नहीं तो हैंडसम नहीं।

वाह बहन व्हाट स्टैंडर्ड एंड एजुकेशन शुड हैव जस्ट स्क्रोल्ड पास्ट। विकार्जन ने लिखा लोगों ने ऋषभ को उसके रंग पर ट्रोल किया जैसे उनकी खुद की जिंदगी 4K में चल रही हो। 11 साल का प्यार, मुश्किल दिनों का साथ और अब शादी लेकिन इंटरनेट आंटियां अंकल्स को बस बिल्टर चाहिए। सच्ची बात शेफाली ने रंग नहीं इंसान चुना। बाकी ट्रोलर्स अपना अकाउंट ही प्राइवेट कर लें तो बेहतर है। एक और ने लिखा आजकल किसी भी इंसान के आलोचक ज्यादा है।

जब इंसान अपनी मेहनत और धैर्य से कुछ हासिल करता है तो जलनखोर लोग आ जाते हैं उसकी आलोचना करने। बाकी भाई को दिली मुबारकबाद। तो ऋषभ और शेफाली की कहानी ये सिखाती है कि प्यार में रंग नहीं देखा जाता। खूबसूरती चेहरे की नहीं दिल की होती है और सबसे बड़ी बात जो साथी आपके मुश्किल समय में साथ खड़ा होता है वही आपका असली जीवन साथी होता है।

Leave a Comment