SEBI ने अरशद वारसी और उनकी पत्नी को एक साल के लिए स्टॉक मार्केट से किया बैन, जानें क्यों?

सेबी ने अभिनेता अरशद वारसी उनकी पत्नी मारिया गोरेटी औरक और उनके भाई को स्टॉक मार्केट में एक साल के लिए बैन कर दिया है। सेबी ने यहां पर पाया कि वो साधना ब्रॉडकास्ट लिमिटेड से जुड़े स्टॉक मैनपुलेशन में शामिल थे और गुरुवार को सेबी ने कुल 59 लोगों को यहां पर बैन किया है। इनमें से सात लोगों को 5 साल के लिए प्रतिबंधित किया गया है। अरशद वारसी, उनकी पत्नी, उनके भाई साल भर के लिए बैन यहां पर कर दिए गए हैं और उन पर 5-प लाख जुर्माना भी लगाया गया है और उन्हें करीब ₹1 करोड़ का अवैध मुनाफा वापस करने का आदेश भी इस मामले में दिया गया है।

सेबी ने पाया कि अर्शद वारसी साधना ब्रॉडकास्ट के शेयर के दाम बिक्री से पहले बढ़ाने की एक स्कीम में शामिल थे। हालांकि अर्शद ने दलील दी कि वह शेयर बाजार को नहीं समझते। इसलिए यह गलती हुई। लेकिन सेबी ने देखा कि वह स्टॉक की खरीदफरोख्त में शामिल रहे हैं। इस बारे में यह जानकारी यहां पर सामने आई है।

सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया ने हाल ही में एक बड़ा निर्देश दिया है एक कंपनी के बारे में जिसका नाम है संध्या ब्रॉडकास्टिंग लिमिटेड। इसके अंदर कई व्यक्तियों लगभग सात व्यक्तियों के खिलाफ निर्देश दिए गए हैं। जिनमें से एक है अरशद वारसी और एक है उनकी बीवी भी। यहां पूरा मामला यह है कि एक व्यक्ति ने कई सारे YouTube के चैनल्स बनाए। उन सबके निर्माता वो खुद थे और उन सबको खुद वही चलाते थे जिसमें वो कंपनी के बारे में झूठी जानकारी दिया करते थे। जैसे कि कंपनी के ताल्लुकात हॉलीवुड की किसी डील से हो रहे हैं या फिर अडानी ग्रुप से किसी तरीके से उनका कोई संबंध है या कोई और भी झूठ जिसे पब्लिक मान लिया करती थी।

अब इस पूरी चीज से ये हुआ कि पब्लिक ने मानकर कंपनी के बारे में एक अच्छी छवि अपनी आंखों में मान ली और उसके बाद उसमें इन्वेस्ट करना शुरू कर दिया। जैसे ही उन्होंने इसमें इन्वेस्ट करना शुरू किया और कंपनी के शेयर्स की वैल्यू बढ़ने लगी। उसके प्रमोटर्स और उससे सहयोगी लोगों ने अपने शेयर्स को ऑफलोड कर दिया। पैसे बनाए हाल ही में। लेकिन जो रिटेल इन्वेस्टर्स थे उनको भारी नुकसान का सामना करना पड़ा।

इसीलिए सेबी ने आगे आके ये आर्डर निकाला है। जिसमें से कुछ लोगों को 5 साल के लिए शेयर बाजार से बैन कर दिया गया है। कुछ लोगों को एक साल के लिए शेयर बाजार से बैन कर दिया गया है। और साथ ही में इन टोटिटी कम से भी कम 20 करोड़ तक का जुर्माना लगाया है। सारा का सारा फाइन मिलाकर। तो आगे देखा जाएगा कि और क्या चीजें और क्या फैक्ट्स इस कहानी से सामने आते हैं।

Leave a Comment