इंडियन आइडल’ फेम सिंगर सायली कांबले बनेगी मां!शादी के 3 साल बाद दी ‘गुड-न्यूज़’।

[संगीत] मां बनने वाली है इंडियन आइडल की सुरों की मलिका। शादी के 3 साल बाद सिंगर साहिली कांबलेली ने दी गुड न्यूज़। साली ने फ्लट किया अपना बेबी बम तो पति ने भी खूब लुटाया प्यार। साली धवल के घर जल्द आएगा नन्हा मेहमान। जी हां, संगीत की दुनिया से बेहद ही खास खबर सामने आ रही है। इंडियन आइडल 12 फेम सिंगर साली कांबले जो अपनी मधुर आवाज के लिए जानी जाती हैं। अब जल्द ही मां बनने वाली हैं और अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही हैं।

संगीत की दुनिया में अपनी मधुर आवाज से पहचान बनाने वाली सिंगर साहिली कांबले ने हाल ही में फैंस को यह खुशखबरी सुनाई है। साइली ने सोशल मीडिया पर पति धवल पाटिल संग अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर फैंस के साथ यह बात साझा की है। आपको बता दें कि साहिली कांबले ने Instagram पर जो तस्वीरें शेयर की हैं वो उनकी गोद भराई रस्म के दौरान की है।

इस मौके पर पारंपरिक महाराष्ट्रियन स्टाइल में साहिली की गोद भराई की गई और आने वाली बेबी और मां पर खूब सारा प्यार और आशीर्वाद की बारिश की गई। गुद भराई के मौके पर साइली ने महाराष्ट्रियन स्टाइल में ऑरेंज और ग्रीन कलर की खूबसूरत साड़ी और मैचिंग ज्वेलरी पहनी थी। साइली के चेहरे पर प्रेगनेंसी ग्लो भी साफ नजर आ रहा है। वहीं पति धवल पाटिल बेहद प्यार से उनका बेबी बंप थामे और अपनी प्रेग्नेंट पत्नी पर प्यार लुटाते हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों अपनी जिंदगी के न्यू चैप्टर के शुरू होने और अपने नन्हे मेहमान को वेलकम करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। इन तस्वीरों में दोनों की खुशी और रोमांटिक बॉन्डिंग साफ जाहिर हो रही है।

सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते हुए साइली ने एक दिल छू लेने वाला कैप्शन भी लिखा। उन्होंने लिखा कि हमारे दिल खुशी और बेसब्री से उमड़ रहे हैं। धवल और मैं यह बताते हुए बेहद खुश हैं कि हमारा नन्हा सा चमत्कार आने वाला है। हम अपनी जिंदगी के सबसे अनोखे सफर पर निकल पड़े हैं और हम अपनी प्यारी सी खुशी से मिलने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। थोड़ा सा तारों का गुबार, थोड़ा सा स्वर्ग और ढेर सारा प्यार हमारी तरफ आ रहा है। जैसे ही यह पोस्ट सामने आया, सोशल मीडिया पर बधाइयों की बौछार लग गई। फैंस से लेकर उनके दोस्तों और इंडियन आइडल फैमिली तक सभी ने कमेंट सेक्शन में प्यार और शुभकामनाएं भेजी हैं। साहिली और धवल की लव स्टोरी की बात करें तो दोनों एक दूसरे को तकरीबन 3 साल से जानते थे। शुरुआत में दोनों दोस्त थे और धवल साली को अपने सपने पूरे करने के लिए हमेशा मोटिवेट करते रहे। वहीं यह दोस्ती बाद में प्यार में बदल गई। जब साली ने सितंबर में धवल को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना रियल लाइफ पार्टनर बताकर उनके साथ अपने रिश्ते को कंफर्म किया। दोनों ने साल 2022 में मुंबई के एक रिसोर्ट में महाराष्ट्रियन रीति-रिवाजों के साथ बड़े ही धूमधाम से शादी की। उस वक्त इंडियन आइडल के कई साथी और जाने-माने सिंगर्स उनकी शादी में शामिल हुए थे।

शादी के बाद से ही साइली और धवल अक्सर अपने प्यार भरे पलों को सोशल मीडिया पर शेयर करते रहे हैं। साहिली काम की यह खुशखबरी उनके फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। एक बेहतरीन सिंगर जो अपने जीवन की सबसे बड़ी जिम्मेदारी और सबसे खूबसूरत भूमिका को निभाने जा रही हैं।

पति धवल पाटिल संग उनका यह नया सफर ना सिर्फ रोमांचक है बल्कि बेहद भावुक भी है। अब फैंस को सिर्फ उस पल का इंतजार है जब साहिली और धवल अपने नन्हे मेहमान का स्वागत करेंगे और उनकी यह प्रेगनेंसी अनाउंसमेंट तस्वीरें देखकर साफ लगता है कि दोनों की जोड़ी सच में मेड फॉर ईच अदर है।

Leave a Comment