क्या सचिन की लाडली ने जमाने की आंखों में झोंकी धूल? क्या जानबूझकर शुभमन ने सारा के नाम पर बोला झूठ? मिल गया सचिन की लाडली और टीम इंडिया के प्रिंस की आशिकी का लेटेस्ट सबूत। तस्वीर हुई वायरल तो लोगों ने कर दिया रिश्ता कंफर्म। सात समुंदर पार इंग्लैंड से आई है यह तस्वीर जिसने पूरे सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है। साथ ही एक बार फिर सचिन की बेटी सारा और टीम इंडिया के टेस्ट कैप्टन शुभमन गिल की भूली बिसरी लव स्टोरी को फिर से हवा दे दी है।
जैसा कि सब जानते हैं कि एक वक्त था जब सचिन की लाडली सारा तेंदुलकर का नाम टीम इंडिया के प्रिंस शुभमन गिल के साथ जोड़ा जाता था। दोनों को कई बार एक साथ स्पॉट किया गया था। यहां तक कि सारा कई बार शुभमन को मैच के दौरान सपोर्ट करती भी नजर आती थी। जिसके बाद से ही सारा और शुभमन की लव स्टोरी ने सुर्खियां बटोरनी शुरू की थी।
हालांकि बाद में इस कहानी में ट्विस्ट भी आया जब शुभमन ने सारा के साथ डेटिंग की खबरों से इंकार कर दिया। इतना ही नहीं दोनों ने एक दूसरे को अनफॉलो भी कर दिया। ये खबरें भी सामने आई कि सारा और शुभमन का ब्रेकअप हो चुका है। जिसके बाद सारा का नाम सिद्धार्थ चतुर्वेदी तो शुभमन का नाम अवनीत कौर और रिधिमा पंडित के साथ भी जुड़ा।
लेकिन लेकिन लेकिन अब सामने आई है एक ऐसी तस्वीर जिसे सारा और शुभमन की नेवर एंडिंग लव स्टोरी से जोड़कर देखा जा रहा है। कहा जा रहा है कि सारा और शुभमन का प्यार कभी खत्म ही नहीं हुआ था। दोनों बस अपने प्यार को सीक्रेट रखे हुए थे और डेटिंग की खबरों पर चुप्पी साध कर जमाने की आंखों में धूल झोंक रहे थे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस फोटो में टेस्ट कैप्टन शुभमन गिल को एक इवेंट में अपने सामने बैठी हसीना को स्माइल करते हुए देखा जा सकता है।
कैमरे की तरफ पीठ करके बैठी यह हसीना कोई और नहीं बल्कि सारा तेंदुलकर ही है। अब एक जगह एक ही छत के नीचे सारा और शुभमन का एक साथ मौजूद होना बस क्रिएट कर गया है। दोनों को साथ में देख फैंस खुशी से उछल पड़े हैं। लोगों का कहना है कि यह दोनों साथ में है और हम इनके लिए खुश हैं। एक यूजर ने लिखा सारा का सारा सच बोल दो प्लीज। वहीं एक और ने लिखा है स्माइल देखो कैप्टन की। एक और ने इनकी जोड़ी पर प्यार लुटाते हुए कहा कि वे एक साथ बिल्कुल प्यारे लगते हैं।
हालांकि बहुत से फैंस ऐसे भी हैं जो सारा और शुभमन के रिश्ते पर रिएक्ट करते हुए कह रहे हैं कि ये दोनों हमेशा से साथ थे। लेकिन क्रिकेटर के स्ट्रगलिंग पीरियड को देखते हुए दोनों ने अपने रिश्ते को प्राइवेट कर दिया था। और अब जब एक बार फिर से शुभ मन के सितारे चमचमा रहे हैं। टेस्ट टीम का कैप्टन बनकर गिल दो-दो सेंचुरी भी जड़ चुके हैं। तो दोनों ने अपने रिश्ते को फिर से पब्लिक करना शुरू कर दिया है।
हालांकि जिस इवेंट की तस्वीर ने सोशल मीडिया पर हल्ला मचाया है वो पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह का एक चैरिटेबल इवेंट था जो उन्होंने अपने युवक कैन कैंसर फाउंडेशन के लिए फंड जुटाने की खातिर आयोजित किया था। इस इवेंट में शुभमन अपनी पूरी टीम और कोचिंग स्टाफ के साथ पहुंचे थे। वहीं सारा पापा सचिन तेंदुलकर के साथ इस इवेंट की मेहमान बनी थी।
