34 साल के फेमस एक्टर का निधन, बूढ़ी मां का रो-रोकर बुरा हाल।

34 साल के फेमस एक्टर का निधन पीलिया बना निधन की वजह परिवार में छा गया मातम मां का रो-रो कर बुरा हाल 2 साल पहले ही हुई थी पिता की निधन बिल्कुल अकेली रह गई बूढ़ी मां 2025 में एक और मनहूस खबर सुन दुखी हुए फैंस साल 2025 जब से शुरू हुआ है फिल्म इंडस्ट्री में मानो मातम पसर गया है कभी खबर आती है लेजेंडरी एक्टर मनोज कुमार नहीं रहे फिर मुकुल देव और शेफाली ज़रीवाला के निधन ने तो सभी को चौंका कर रख दिया था। और अब एक और मशहूर एक्टर के निधन ने सभी को हिला कर रख दिया है।

महज 34 साल की उम्र में कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर संतोष बलराज का निधन हो गया है। सिर्फ 34 साल में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया और पीछे छोड़ गए अपनी रोती बिलखहती बूढ़ी मां। और जानकारी के लिए बता दें संतोष बलराज ने 2 साल पहले ही अपने पिता को भी खो दिया था। उनकी मां का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।

पति के बाद अब उन्होंने अपना लाडला बेटा भी खो दिया है। एक्टर के अचानक हुए निधन के बारे में आपको विस्तार से बताते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कन्नड़ फिल्म एक्टर संतोष बलराज का मंगलवार सुबह 5 अगस्त को बेंगलुरु के एक प्राइवेट अस्पताल में पीलिया की वजह से निधन हो गया। वो महज 34 साल के थे। मिली जानकारी के अनुसार संतोष को और की गंभीर समस्या थी। जिसकी वजह से उन्हें पीलिया हो गया था। उन्हें पिछले जुलाई महीने में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पहले उनकी तबीयत में कुछ सुधार हुआ था जिसकी वजह से उन्हें डिस्चार्ज करा दिया गया था।

लेकिन बाद में हालत बिगड़ने पर उन्हें दोबारा भर्ती कराया गया और आईसीयू में रखा गया था। रिपोर्ट्स की मानें तो दूसरी बार भर्ती कराने के बाद उनकी हालत बहुत ज्यादा गंभीर हो गई थी और वह कोमा में चले गए थे। आईसीयू में इलाज के बावजूद उनके कई बॉडी पार्ट्स ने काम करना बंद कर दिया था जिससे उनकी निधन हो गई। बहुत कम लोग जानते हैं पीलिया की बीमारी आम जरूर है लेकिन खतरनाक है। इसके किसी भी लक्षण को नजरअंदाज करना जानलेवा साबित हो सकता है। क्लीवलैंड क्लीनिक के अनुसार पीलिया तब होता है जब आपकी त्वचा, आंखों का सफेद हिस्सा और शरीर की अंदरूनी झिल्लियां पीली पड़ जाती हैं।

यह तब होता है जब लिवर खून में मौजूद बिलरूबिन यानी कि लाल रक्त कोशिकाओं के टूटने से बनने वाले पदार्थ को सही से प्रोसेस नहीं कर पाता। कहा जा रहा है पीलिया की वजह से संतोष बलराज की जान चली गई। एक 34 साल का यंग एक्टर इस दुनिया से हमेशा के लिए चले गए। संतोष ने अपने एक्टिंग करियर में मुख्य रूप से कन्नड़ फिल्मों में ही काम किया है और दर्शकों के दिलों में अपनी एक खास पहचान बनाई है। उनके निधन की खबर से उनके फैंस के साथ-साथ कन्नड़ सिनेमा जगत में भी गहरा शोक छा गया है।

बताते चले संतोष ने साल 2009 में फिल्म कैंपा से अभिनय की शुरुआत की थी। उनकी दूसरी फिल्म कारिया 2 थी। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी सराहा था जिसमें उनकी खूब तारीफ भी हुई थी। संतोष की चर्चित फिल्मों में 2015 में आई गणपा और हाल ही में 204 में रिलीज हुई सत्यम भी शामिल है।

Leave a Comment