संजू बाबा ने जब सबके सामने किया गोविंदा को अपमानित फिर..

संजू बाबा के लिए दो चीजें बहुत कॉमन है। एक तो संजू बाबा को करना बहुत पसंद है और दूसरा संजू बाबा को अगर कोई पसंद नहीं आता है या किसी पर उन्हें गुस्सा आता है तो वह देते देर नहीं लगाते। और ऐसा ही तब किया था संजू बाबा ने जब उन्हें एक बड़े सुपरस्टार ने इंतजार करवाया पूरे 9 घंटे। यह बात आई है किसी मीडिया रिपोर्ट से नहीं बल्कि फ्रॉम द हॉेज माउथ जो शख्स उस दिन संजू बाबा के साथ था और उस शख्स ने भी उस सुपरस्टार का संजू बाबा के साथ सेट पर 9 घंटे वेट किया।

यह सुपरस्टार है गोविंदा और जिस शख्स ने संजू बाबा को गोविंदा को गालियां बोलते देखा वो है रजत बेदी। रजत बेदी जिन्हें हमने हाल ही में बैग्स ऑफ बॉलीवुड में देखा। उन्होंने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में खुलासा किया है कि जोड़ी नंबर वन फिल्म संजू बाबा और गोविंदा साथ में कर रहे थे। डेविड धवन कॉल टाइम रखते थे सेट पर सुबह 7:00 बजे का। लेकिन मैं और संजू बाबा हम किसी वजह से सुबह 6:00 बजे ही सेट पर पहुंच जाया करते थे।

एक दिन इसी तरह से हम सेट पर पहुंच गए थे। क्रू मेंबर्स भी पहुंचे नहीं थे। सेट पर सिर्फ मैं, संजय दत्त और डेविड धवन थे। अब हम तीनों गोविंदा के आने का इंतजार कर रहे थे। एक घंटा निकला, 2 घंटे निकले। गोविंदा सेट पर आए नहीं। तो पता चला कि गोविंदा तो घर पर है। गोविंदा घर से निकले ही नहीं है। तब डेविड धवन को अपने ही एक बंदे को गोविंदा के घर भेजना पड़ा ताकि वो जाकर पता लगाएं कि आखिर गोविंदा लेट क्यों हो रहे हैं और अगर वहां पर मौजूद है तो गोविंदा को साथ ही लेकर आ जाए।

जब डेविड धवन का वो बंदा गोविंदा के घर पहुंचा तो गोविंदा घर पर भी नहीं थे। पता लगा कि गोविंदा तो घर पर क्या मुंबई में ही नहीं है। वो तो हैदराबाद में शूट कर रहे हैं और डायरेक्ट फ्लाइट से मुंबई पहुंचेंगे और उसके बाद वो डेविड धवन के सेट पर आएंगे। तब तक 2:00 बज गए थे। संजय दत्त को बहुत गुस्सा आ रहा था और चर्चा यह भी हो रही थी कि गोविंदा बिना किसी को इनफॉर्म किए हैदराबाद पहुंच गए। किसी को पता ही नहीं कि गोविंदा की मुंबई में शूटिंग है। लेकिन उस वक्त वो हैदराबाद में किसी और फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। क्योंकि गोविंदा मल्टीपल प्रोजेक्ट्स में एक साथ काम करते थे।

कई सारी शिफ्ट्स में काम करते थे। इसीलिए अक्सर एक सेट से दूसरे सेट पर वो लेट पहुंचते थे। गोविंदा के कई को एक्टर्स को सेट पर उनका इंतजार करना पड़ा है। वो भी इसलिए क्योंकि उनके सींस गोविंदा के साथ होते थे तो उन्हें गोविंदा का इंतजार करना ही पड़ता था। संजय दत्त के साथ भी उस दिन यही सिचुएशन थी। उन्हें गोविंदा के साथ सीन करना था। गोविंदा आए नहीं थी। दोपहर की 2:00 बज गई थी। संजय दत्त सुबह 6:00 बजे से इंतजार कर रहे थे और 2:00 बजे तक गोविंदा नहीं पहुंचे तो संजय दत्त आग बबूला हो गए और गुस्से में संजू बाबा के मुंह से गालियां ही निकल रही थी। इसी बीच 3:00 बजती है। गोविंदा सेट पर आते हैं और असिस्टेंट आकर संजू बाबा और गोविंदा को उनकी स्क्रिप्ट और उनके डायलॉग्स देता है।

तभी संजय दत्त देखते हैं कि उनके डायलॉग्स तो गोविंदा के डायलॉग से बहुत ही ज्यादा है। यानी कि उन्हें अभी बहुत काम करना पड़ेगा। तब संजय दत्त ने गाली देते हुए कहा कि यह जो डायलॉग्स हैं यह गोविंदा से बुलवाओ। मैं इतने लंबे डायलॉग्स नहीं बोलूंगा। मुझे कुछ छोटा-मोटा दो। कुछ इस तरह से संजय दत्त ने तब अपना गुस्सा दिखाया। सेट पर सभी डर गए थे।

गोविंदा भी कुछ कहने की स्थिति में नहीं थे क्योंकि वो ऑलरेडी लेट थे और और संजय दत्त की इस डिमांड की वजह से फिर पूरा सीन चेंज किया गया। यही वजह है कि शूटिंग और डिले हुई। हां, इस बार डिलेड शूटिंग में संजय दत्त और रजत बेदी के साथ-साथ गोविंदा को भी इंतजार करना पड़ा और बाद में इस सीन को पिक्चराइज किया।

Leave a Comment