यह क्या बोल गए संजय दत्त? सबके सामने संजू बाबा ने खोया आपा। फैमिली के साथ होते हुए बवाल। वीडियो देख फैंस भी रह गए हैरान। कैमरों के बीच दिखा अलग अंदाज। आखिर क्यों और किस पर संजय दत्त?
जी हां, बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर संजय दत्त इन दिनों अपनी फिल्म धुरंधर 2 द रिवेंज की सक्सेस को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म में उनका दमदार किरदार दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है और बॉक्स ऑफिस पर भी इसे शानदार रिस्पांस मिल रहा है। लेकिन इसी बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने फैंस को थोड़ा चौंका दिया है और सोचने पर मजबूर भी कर दिया है।
अब आप भी यही सोच रहे होंगे कि ऐसे खुशी वाले माहौल में ऐसा क्या हुआ जो संजू बाबा ने कैमरे के सामने अपना आपा खो दिया। तो चलिए विस्तार से बताते हैं आखिर क्या है यह पूरा मामला। दरअसल हाल ही में संजय दत्त अपने परिवार के साथ एक डिनर के लिए बाहर निकले थे। उनके साथ उनकी पत्नी मान्यता दत्त और उनके जुड़वा बच्चे भी मौजूद थे। शुरुआत में सब कुछ बिल्कुल ठीक था।
लेकिन धीरे-धीरे माहौल बदलने लगा। जैसे ही उनकी मौजूदगी की खबर बाहर फैली, वहां पे ब्राज़ी की भीड़ जुटने लगी। कैमरे लगातार क्लिक हो रहे थे, वीडियोस बन रहे थे और हर मोमेंट कैप्चर किया जा रहा था। ऐसे में जो एक फैमिली मोमेंट था वो अचानक एक पब्लिक स्पॉट बन गया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि पहले तो संजय दत्त ने इस सिचुएशन को नजरअंदाज करने की कोशिश की। लेकिन जब कैमरों की भीड़ बढ़ती गई, तो उनका सब्र जवाब देने लगा। रेस्टोरेंट के बाहर और फिर डिनर के बाद बाहर निकलते वक्त उन्होंने पेपराजी से साफ शब्दों में कहा कि अब बस किया जाए। वीडियो में देखा जा सकता है कि संजय दत्त अपनी पत्नी का हाथ थामे हुए हैं और बार-बार कैमरों से दूरी बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
उन्होंने क्या कहा आप भी सुनिए। अरे भाई दो मिनट बंद कर। बंद हो गया। अरे भाई दो मिनट बंद कर। बंद हो गया। उनका यह अंदाज फैंस को थोड़ा रड जरूर लगा लेकिन कई फैंस इसे एक पिता और पति के तौर पर उनकी जिम्मेदारी से जोड़कर देख रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। कुछ लोग संजय दत्त का सपोर्ट कर रहे हैं और कह रहे हैं कि हर किसी को अपनी प्राइवेट लाइफ जीने का हक है। खासकर जब वो अपनी फैमिली के साथ हो वहीं कुछ यूज़र्स का मानना है कि पब्लिक फिगर होने के नाते उन्हें थोड़ा संयम रखना चाहिए था।
एक यूजर ने संजू दत्त का साथ देते हुए कमेंट में लिखा गुस्सा तो होंगे ही तुम लोग इतना परेशान जो करते हो वहीं दूसरे ने लिखा दोस्तों थोड़ा रिस्पेक्ट दिखाओ वो अपने परिवार के साथ है। तीसरे ने लिखा इतना गुस्सा किस बात का थोड़ा कंट्रोल तो होना चाहिए। तो वहीं चौथे ने लिखा पब्लिक फिगर हो इतना एटीट्यूड क्यों दिखाना? वर्क फ्रंट की बात करें तो संजय दत्त का शेड्यूल काफी बिजी है। धुरंधर टू द रिवेंज के अलावा वो जल्द ही कई बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाले हैं। जिसमें राजा शिवाजी, बाप और केडी द डेविल जैसी फिल्में शामिल हैं।
