बेइंतहा दर्द में है संजय कपूर की बहनें इकलौते भाई को खोकर तड़पी बहन मंदिरा भाई के निधन के बाद से रो-रो कर है बुरा हाल तो अंतिम संस्कार के बाद छलका बहन का दर्द करिश्मा कपूर के एक्स हस्बैंड संजय कपूर का निधन उनके हर जाने वाले को सदमा दे गया था.
लेकिन दुखों का जो पहाड़ संजय के पीछे छूटे परिवार पर टूटा है उसका कोई अंदाजा भी नहीं लगा सकता एक बूढ़ी मां से उनका जवान बेटा छीन गया तो दो बहनों से उनका इकलौता भाई जी हां संजय कपूर के निधन के बाद उनकी पत्नी प्रिया सचदेव से लेकर एक्स बीवी करिश्मा कपूर तक के गम की बात तो हर कोई कर रहा है लेकिन इस जिक्र में पीछे छूट गई हैं उनकी बहनें मंदीरा और सुपर्णा जिनका दुख और दर्द करिश्मा और प्रिया से जरा भी कम नहीं है.
संजय के अंतिम संस्कार के बाद अब उनकी बहन मंदीरा का दर्द छलका है मंदीरा ने बताया है कि अब संजय के बाद उनकी जिंदगी पहली जैसी नहीं रहेगी दरअसल 19 जून को संजय के अंतिम संस्कार के बाद उनकी बहन मंदीरा ने अपने Instagram पर एक भावुक पोस्टर शेयर किया है तस्वीर में तीनों भाई-बहन संजय मंदीरा और सुपर्णा पोज़ दे रहे हैं तीनों भाई-बहन एक दूसरे के साथ बेहद खुश नजर आ रहे हैं इस थ्रोबैक फोटो को शेयर करते हुए मंदिरा ने कैप्शन में लिखा है कि हम आपके बिना अधूरे हैं मंदिरा के पोस्ट को देख उनके सभी जानने वाले भावुक हुए जा रहे हैं संजय की आत्मा की शांति की दुआ कर रहे हैं बता दें कि 19 जून का दिन कपूर परिवार के लिए आंसुओं का सैलाब ले आया था जब संजय का अंतिम संस्कार किया गया.
संजय की मां रानी कपूर बीवी प्रिया बच्चे समायरा किियान सफीरा हर कोई दर्द में रोता-बिलखता दिखा यहां तक कि संजय की एक्स बीवी करिश्मा कपूर और उनकी बहन करीना भी अपने आंसुओं पर काबू नहीं रख पाई थी वहीं कुछ तस्वीरों में संजय की बहन मंदीरा को भी देखा जा सकता है भाई के अंतिम संस्कार में मंदिरा बदहाल दिखी थी कई जगह वो रोती बिलखती नजर आई थी ऐसा ही हाल उनकी मां रानी कपूर का भी था जो अपने जवान बेटे को खोकर बुरी तरह से टूट गई हैं इस मुश्किल वक्त में बहू प्रिया उनका सहारा बनी हुई है श्मशान घाट से लौटते वक्त प्रिया अपनी सास का ख्याल रखती दिखी थी.
जानकारी के लिए बता दें कि संजय कपूर अपने पीछे 31,000 करोड़ का बिजनेस अंपायर छोड़ गए हैं संजय के निधन के बाद से ही यह सवाल उठ रहे हैं कि उनके अचानक दुनिया छोड़कर चले जाने के बाद अरबों का यह बिजनेस अंपायर कौन संभालेगा कुछ रिपोर्ट्स में कयास लगाए जा रहे हैं कि अब संजय के बिजनेस की बैगडोर उनकी बहनें संभालेंगी जो कि ऑलरेडी बिजनेस वर्ल्ड से जुड़ी हुई हैं तो कुछ रिपोर्ट्स में संजय की बीवी प्रिया को उनका सक्सेसर बताया जा रहा है हालांकि सोना कॉम स्टार की मैनेजमेंट की तरफ से अभी तक उसकी कोई जानकारी नहीं दी गई है 22 जून को दिल्ली के फाइव स्टार होटल में संजय की शोक सभा होनी है.
