संजय कपूर की विरासत को लेकर परिवार में छिड़ी है जंग। तो संजय की बहन मंदीरा के दावों ने किया दंग। प्रॉपर्टी विवाद में हुई करिश्मा की एक्स ननद। मंदीरा कपूर की एंट्री। एक्ट्रेस भाभी संग रिश्ते पर मंदीरा ने तोड़ी चुप्पी। साथ ही किया खुलासा कि करिश्मा के बच्चों के हिस्से में आएगी संजय की प्रॉपर्टी। करिश्मा कपूर के एक्स हस्बैंड संजय कपूर इस दुनिया में मौजूद नहीं हैं।
वहीं यह बात भी किसी से छिपी नहीं है कि संजय अपने पीछे 300 करोड़ की विरासत छोड़ गए हैं। जिसको लेकर पारिवारिक विवाद भी छिड़ गया है। संजय की मौत के बाद से ही यह सवाल उठ रहा है कि उनकी 300 करोड़ की मार्केट वैल्यू वाली मोबिलिटेड टेक कंपनी Sonom स्टार को कौन संभालेगा? संजय की मां रानी कपूर पहले ही कई सनसनीखेज दावे कर चुकी हैं और अब इस विवाद में संजय की बहन मंदिरा कपूर की भी एंट्री हो गई है। जिन्होंने इस विवाद में अपनी मां रानी कपूर को सपोर्ट किया है और संजय की निधन के बाद सोनाकॉम स्टार में लिए गए कुछ फैसलों पर सवाल उठाया है। वहीं मंदिरा ने अपनी एक्स भाभी करिश्मा कपूर को लेकर भी चुप्पी तोड़ी है।
भले ही करिश्मा और संजय की शादी बेहद बुरे नोट पर खत्म हुई थी। तलाक केस की सुनवाई के दौरान करिश्मा ने संजय और उनकी मां रानी कपूर पर भी कई संगीन आरोप लगाए थे। लेकिन अब सालों बाद उनकी एक्स ननद मंदीरा कपूर ने करिश्मा के बारे में खुलकर बातें की हैं। मंदीरा ने अपनी एक्स भाभी करिश्मा को लेकर तारीफों के पुल बांधे हैं और करिश्मा को एक अच्छी मां बताया है। मंदीरा ने संजय और करिश्मा के तलाक के बाद भी एक्ट्रेस संग परिवार के रिश्ते के बारे में कई बातें की हैं। करिश्मा को अच्छी मां बताते हुए मंदीरा ने अपने इंटरव्यू में कहा कि वो एक मां है। बहुत अच्छी मां है। यह बात तो मैं मानती हूं।
उन्होंने परिवार को बहुत अच्छे से रखा है। इसके लिए मैं उसकी तारीफ करूंगी। मुझे लगता है कि बच्चे बहुत क्लोज हैं और उनके बीच अच्छा बॉन्ड भी है। उम्मीद करती हूं कि हम इसे आगे तक लेकर जाएंगे और परिवार को फिर से एक बनाएंगे क्योंकि वह अपने बच्चों का मां की तरह ख्याल रख रही है।
वहीं जब मंदीरा से पूछा गया कि क्या वो अभी भी करिश्मा के टच में है? तो मंदीरा के जवाब ने लोगों को चौंका दिया। मंदीरा ने बताया कि करिश्मा ना सिर्फ उनके साथ बल्कि संजय की तीसरी पत्नी प्रिया के साथ भी टच में है। मंदीरा ने कहा कि मुझे तो यह भी भरोसा है कि वो प्रिया सचदेव के कांटेक्ट में भी हैं। सच्चाई तो यह है कि हम सभी के बॉन्ड अच्छे रहे हैं। बच्चे अपनी दादी रानी कपूर से मिलने आते रहते हैं। हम सब टच में हैं। इसका मतलब कोई पारिवारिक कलह नहीं है। वहीं जब मंदिरा से संजय और करिश्मा के बच्चों किियान और समायरा के बारे में पूछा गया कि क्या पिता की संपत्ति पर उनका हक होगा? तब मंदीरा ने कहा किन और समायरा कपूर परिवार का अभिन्न हिस्सा हैं और हमेशा रहेंगे। मंदिरा के मुताबिक मेरे माता-पिता अपने पोते-पोतियों से बहुत प्यार करते हैं।
समायरा और किियान हमेशा से इस परिवार का अहम हिस्सा रहे हैं। हमें उन पर बहुत गर्व है और हम उनसे बहुत प्यार करते हैं। पिताजी उनसे बहुत प्यार करते थे। मेरी मां उनसे बहुत प्यार करती हैं। वो हमारे परिवार का हिस्सा हैं और हमेशा रहेंगे। इसमें कोई शक नहीं है। मेरा भाई उनसे बहुत प्यार करता था। बता दें कि संजय कपूर के निधन के बाद छिड़े प्रॉपर्टी विवाद के बीच ऐसी खबरें भी आई थी कि करिश्मा कपूर ने भी अपने बच्चों के लिए संपत्ति में हिस्सा मांगा है। हालांकि बाद में परिवार के लोगों ने इन दावों को झूठा करार दिया था।
