संजय कपूर के बाद कौन संभालेगा 31,000 करोड़ का कारोबार ?नए चेयरमैन का हुआ खुलासा

संजय के निधन के बाद कौन संभालेगा अरबों का कारोबार? नए उत्तराधिकारी को लेकर हो रही है रोजाना बोर्ड मीटिंग। क्या संजय के बिना बिखर जाएगी son कॉम स्टार कंपनी? यह वो सवाल हैं जो इस वक्त सोशल मीडिया के गलियारे से लेकर इंटरनेट की दुनिया में पूछे और किए जा रहे हैं। यह बात आप सभी जानते हैं कि 53 साल की उम्र में दुनिया से चल बसे संजय कपूर अपने पीछे रोते बिलखते परिवार के साथ-साथ अरबों का कारोबार भी छोड़कर चले गए हैं।

सोना कॉमस्टार कंपनी के मालिक संजय के यूं अचानक निधन से बिजनेस वर्ल्ड को बड़ा झटका लगा है। तो वहीं जिस सवाल का सभी को बेसब्री से इंतजार है कि आखिर संजय के गुजरने के बाद सोना कॉमस्टार कंपनी को कौन संभालेगा? कौन अगला चेयरमैन बनेगा? इसको लेकर अब कंपनी की तरफ से एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर दी गई है। साथ ही यह भी बताया गया है कि 53 साल के संजय के गुजर जाने के बाद अब कैसे कंपनी को मैनेज किया जाएगा। सबसे पहले आपको बता दें कि संजय कपूर सोना कॉम स्टार कंपनी के मालिक थे।

इस कंपनी को उनके पिता डॉक्टर सुरेंद्र कपूर ने शुरू किया था। गुरुग्राम बेस्ड यह कंपनी ऑटोमोटिव कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग का काम करती है। जिसे अपने पिता के बाद करिश्मा कपूर के एक्स हस्बैंड संजय कपूर ही संभाल रहे थे। तो अब सोना कॉम स्टार कंपनी ने एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी करते हुए खुलासा कर दिया है कि संजय के निधन के बाद कंपनी को कौन संभाल रहा है।

स्टेटमेंट में लिखा गया है सोना कॉमस्टार के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स फॉर्मर सीईओ मिस्टर संजय कपूर के अचानक निधन पर शोक जाहिर करता है और मिस्टर कपूर की फैमिली के लिए अपनी हमदर्दी जाहिर करता है। उनकी दूरदृष्टि, वैल्यूज़ और एक्सीलेंस के लिए डेडिकेशन, कंपनी की गवर्नेंस और परफॉर्मेंस को गाइडेंस और इंस्पिरेशन देते रहेंगे। कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 2019 से अपने मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ विवेक विक्रम सिंह की लीडरशिप में एक प्रोफेशनल मैनेजमेंट टीम बनाई है। हमें बोर्ड की देखरेख में कंपनी को लीड करने की मैनेजमेंट टीम की काबिलियत पर पूरा भरोसा है। इ

तना ही नहीं आगे कंपनी की तरफ से स्टेटमेंट में यह भी साफ किया गया है। कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स बोर्ड के नए चेयरमैन का इलेक्शन करने के लिए नियत समय पर मीटिंग करेगा। हम अपने कस्टमर्स, बिजनेस पार्टनर्स, स्टाफ और शेयर होल्डर्स को तसल्ली देना चाहते हैं कि कंपनी में ठीक तरीके से कारोबार चल रहा है और मैनेजमेंट में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। तो सुना आपने किस तरह से संजय कपूर के अचानक चले जाने पर सोना कॉमस्टार कंपनी की तरफ से यह साफ कर दिया गया है कि फिलहाल कोई भी चेयरमैन नहीं बनेगा। सभी आपसी कोऑर्डिनेशन से काम को मैनेज करेंगे। साथ ही फिलहाल यह देखना होगा कि ऑफिशियल तौर पर अगले चेयरमैन की अनाउंसमेंट कब तक की जाती है।

साथ ही फिलहाल इंटरनेट की दुनिया पर यह भी दावे किए जा रहे हैं कि अपने पति के गुजरने के बाद संजय की बीवी यानी कि प्रिया सचदेवा ही कंपनी की कमान संभाल सकती हैं। वेल अब इस बात में कितनी सच्चाई है यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

Leave a Comment