क्या बॉलीवुड को लग गई है किसी की नज़र? पिछले कुछ दिनों से बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोगो पर एक के बाद एक वार किए जा रहे। पहले नवाब सैफ अली खान पर वार, फिर कपिल शर्मा की न्यू लॉन्च रेस्टोरेंट पर वार, फिर सैफ के बेटे जेह पर हाल ही में वार किया गया।
और अब हाल ही में बॉलीवुड की एक एक्ट्रेस ने अपनी सुरक्षा के लिए कुछ चीजों के लाइसेंस और परमिशन मांगी है। जी हां हम बात कर रहे संगीता बिजलानी की । एक्ट्रेस संगीता बिजलानी ने हाल ही में अपनी सुरक्षा के लिए साधन रखने की परमिशन मांगी है।
दरअसल संगीता बिजलानी ने बताया कि पुणे जिले के पवन नगर में उनके फार्महाउस में 18 जुलाई को चोरी और तोड़फोड़ हुई. एक्ट्रेस ने बताया कि अचानक कुछ अज्ञात लोग उनके घर में फार्महाउस में घुस गए और फ्रिज, टीवी और फर्नीचर के साथ तोड़फोड़ की. इसके साथ ही उन्होंने दीवारों पर गंदी बातें लिखीं.
संगीता हाल ही में पुणे ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह गिल से मिली और पुलिस जांच की जानकारी ली. इसके बाद संगीता ने बताया कि उन्होंने खुद की सुरक्षा के लिए साधन के लाइसेंस के लिए अप्लाई कर लिया है।
इस मामले में पुलिस रिपोर्ट की माने तो, चोर एक्ट्रेस के फार्महाउस से 50,000 कैश और 7,000 रुपये का एक टीवी चुराकर ले गए हैं.
बता दें कि फार्महाउस में हुई इस चोरी की घटना को साढ़े तीन महीने हो गए हैं, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं
