शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की बेड्स ऑफ बॉलीवुड को पब्लिक से खूब तारीफे मिली है,इसी के साथ आर्यन खान की छबि भी सुधर रही है।
लेकिन लगता है की एक बार फिर आर्यन के करियर और शाहरुख की इमेज को किसी की नज़र लग गई है। आपको लग रहा होगा की हम ऐसा क्यों बोल रहे है मगर ये हम नहीं शाहरुख के हालत बोल रहे। एक बार फिर अपने बेटे आर्यन की वजह से शाहरुख खान और समीर वानखेड़े एक दूसरे के आमने सामने आ गए है और कानूनी पचड़े में पड़ गए है।
आपको याद ही होगा की अफसर समीर वानखेड़े ने बेड्स ऑफ बॉलीवुड के मेकर्स के खिलाफ मानहानि का मुकदमा किया था. उस वक्त दिल्ली हाईकोर्ट ने इस केस पर सुनवाई करने से मना कर दिया. मगर अब कोर्ट ने इस केस की सुनवाई के लिए डेट दे दी है।
जस्टिस पुरुषइंद्र कुमार कौरव ने मानहानि के इस मामले में आरोपियों के नाम पर नोटिस जारी किया. इन आरोपियों में शाहरुख और गौरी खान की कंपनी रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट, के इलावा और कही नाम भी शामिल है।
बता दे की अदालत ने इस मामले की सुनवाई के लिए 30 अक्टूबर की तारीख तय की है। साथ ही बता दे की समीर वानखेड़े ने सभी वेबसाइट से उनके नाम के अपमानजनक आर्टिकल हटाने की भी मांग की है।
