द बै्स ऑफ बॉलीवुड के प्रीमियर के दौरान समय रायना की टीशर्ट ने खूब चर्चा बटोरी थी। उस टीशर्ट पर लिखा था से नो टू क्रूज़। यह आर्यन खान के ड्रग केस पर तंज था क्योंकि सारा मामला क्रूज पर ही शुरू हुआ था। हाल ही में राघव जयाल ने बताया कि समय की इस टीशर्ट पर शाहरुख खान और आर्यन खान का क्या रिएक्शन था।
राघव जयाल ने द बैट्स ऑफ बॉलीवुड में परवेज नाम के लड़के का रोल किया है जो कि आसमान सिंह का सबसे करीबी दोस्त है। हाल ही में राघव रणवीर अलाबादिया के पॉडकास्ट में पहुंचे थे। जहां पर उन्होंने समय रैना के टीशर्ट पर शाहरुख और आर्यन की प्रतिक्रिया बताई।
समय टीशर्ट पहनकर वहां पहुंचा हुआ है और लोग हंस रहे हैं। आर्यन हंस रहा है। सब हंस रहे हैं। वो कर सकता है ऐसा। वो तो ऐसा ही है ना। हम नहीं कर सकते। पूरी पार्टी में ऐसे ही घूम रहा था टीशर्ट दिखाकर सबको।
यह पूछे जाने पर कि शाहरुख का उस टीशर्ट पर क्या रिएक्शन था? राघव ने बताया कि वो खूब हंस रहे थे। राघव के अनुसार शाहरुख सर के लिए तो सभी बच्चे हैं ना यार। वो सबको बेटे की तरह ही ट्रीट करते हैं।
हालांकि सिर्फ समय ही नहीं खुद आर्यन खान ने भी अपने इस ड्रग केस पर तंज कसा। उन्होंने शो में एक ऐसे ही किरदार को शामिल किया जो जनता के मुताबिक देखने सुनने में समीर वानखड़े जैसा था। समीर वानखड़े के वही पूर्व ऑफिसर हैं जिन्होंने आर्यन को इस केस में अरेस्ट किया था। शो का किरदार उनकी तरह ही एक बॉलीवुड पार्टी में पहुंचता है।
यही नहीं वो वानखेड़े की तरह ही बार-बार सत्यमेव जयते का नारा भी लगाता है। यह सीन इंटरनेट पर काफी वायरल हुआ था जिसके बाद वानखेड़े दिल्ली हाईकोर्ट चले गए। वानखड़े ने कोर्ट में यह आरोप लगाया कि इस शो के जरिए उनकी छवि खराब करने की कोशिश की गई है।
उन्होंने मेकर्स के खिलाफ उन्हें गलत झूठे और अपमानजनक ढंग से पेश करने की शिकायत की। इस कारण उन्होंने शाहरुख खान, रेड चिल्लीज एंटरटेनमेंट, नेटफ्लिक्स और अन्य लोगों पर मानहानि का मुकदमा कर दिया।
साथ ही उन्होंने ₹ करोड़ की हरजाने की मांग भी की। हालांकि कोर्ट ने उनका यह केस पूरी तरह से खारिज कर दिया।
