सलीम खान के लिये परेशान दोनों बीवियां सलमा-हेलन, लगा रहीं हॉस्पिटल के चक्कर।

5 दिन से हॉस्पिटल में भर्ती हैं सलीम खान। पति से मिलने हेललेन संग पहुंची सलमा खान। सुस्त कदम और चेहरे पर चिंता। खान साहब के लिए परेशान दिखी दोनों बीवियां। हर रोज हॉस्पिटल के चक्कर लगा रही हैं सलमान खान की दोनों मां। वीडियो हुआ वायरल तो दर्द से तड़पे फैंस। यह वो मंजर है जिसे देखकर सलमान खान के फैंस भावुक हुए जा रहे हैं। सलमान खान का दर्द वो महसूस कर रहे हैं तो हेललेन की तड़प भी उन्हें साफ नजर आ रही है।

यह तो सभी जानते हैं कि बॉलीवुड के दिग्गज लेखक और खान खानदान के मुखिया सलीम खान लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। 17 फरवरी की सुबह सलीम खान को माइनर ब्रेन हुआ था।

राहत की बात यह है कि सलीम खान की हालत अब पहले से बेहतर है। वो खतरे से बाहर हैं। हालांकि अभी भी सलीम खान आईसीयू में हैं। उनकी मौजूदा हालत और हॉस्पिटल से डिस्चार्ज पर भी सस्पेंस बना हुआ है। इसी बीच शनिवार को सलमान खान की दोनों मां लीलावती हॉस्पिटल पहुंची। इस दौरान सलमा खान और हेललेन दोनों बेहद गंभीर और शांत नजर आई। उम्र संबंधी तकलीफों के चलते सलमा खान के लिए चलना फिरना मुश्किल हो गया है। एक कदम चलने के लिए भी उन्हें सहारे की जरूरत पड़ती है। लेकिन पति की सेहत के आगे उनकी तकलीफें छोटी पड़ गई हैं। जब से सलीम खान लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हुए हैं।

ऐसा कोई दिन नहीं जब सलमा पति से मिलने और उनका हालचाल जानने हॉस्पिटल ना आई हो। ऐसा ही हाल सलमान की दूसरी मां हेललेन का भी है। सलीम खान की बीमारी ने हेललेन को भी तोड़ दिया है। हमेशा कैमरों के सामने हंसती मुस्कुराती नजर आने वाली हेललेन के चेहरे की मुस्कान गायब हो गई है। हेललेन के संजीदा चेहरे पर भी पति के लिए चिंता साफ देखी जा सकती है।

इस मुश्किल वक्त में हेललेन और सलमा एक दूसरे का सहारा बनी हुई हैं। दोनों साथ में हॉस्पिटल आती हैं। सलमा और हेललेन दोनों मां का दर्द देख उनके चाहने वाले भी तड़प उठे हैं। इसी के साथ फैंस यह जानने के लिए बेताब हैं कि सलीम खान को हॉस्पिटल से कब डिस्चार्ज किया जाएगा।

जानकारी के लिए आपको बता दें सलीम खान की अस्पताल से छुट्टी को लेकर अभी तक परिवार या फिर डॉक्टर की तरफ से कोई जानकारी शेयर नहीं की गई है। सलीम खान के मेडिकल बुलेटिन को लेकर खान परिवार की तरफ से पहले ही पाबंदी लगा दी गई है। हालांकि शुक्रवार को सलीम खान से मिलने पहुंचे एक्टर एजाज खान ने एक अहम जानकारी जरूर शेयर की थी।

सलमान के पिता की हेल्थ अपडेट देते हुए एजाज ने बताया था कि सलीम साहब अभी भी में हैं। लेकिन उनकी सेहत पहले से काफी बेहतर है। इसके साथ ही एजाज खान ने भरोसा जताया कि अगर सब कुछ इसी तरह ठीक रहा तो सोमवार को सलीम खान को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया जा सकता है और वो अपने घर लौट सकते हैं।

एजाज के इस बयान ने सलमान खान के फैंस को राहत की सांस लेने का मौका दिया है। अब फैंस दुआ कर रहे हैं खान परिवार पर आया यह मुश्किल वक्त जल्द से जल्द टल जाए। सलीम खान पूरी तरह से ठीक होकर जल्द अपने घर लौट आए और ईद पर पूरा खान खानदान एक साथ जश्न मनाता हुआ नजर आए।

Leave a Comment