सलमान खान की एक बार फिर बढ़ी मुश्किलें ! कानूनी पचड़े में फंस गए भाईजान !

सलमान खान की एक बार फिर बढ़ी मुश्किलें। कानूनी पचड़े में फंस गए भाईजान। युवाओं को गुमराह करने का लगा आरोप। परेशान हुआ खान खानदान। फैंस को सताई एक्टर की चिंता। एक गलत फैसला पड़ा सलमान के करियर पर भारी। जहां एक तरफ सलमान खान बैटल ऑफ गलवान की शूटिंग में बिजी हैं, वहीं दूसरी ओर खबर आ रही है कि भाईजान पर केस हो गया है। जिसके चलते उनका परिवार चिंता में आ गया है।

वहीं सलमान के फैंस भी परेशान नजर आ रहे हैं और सोशल मीडिया पर अपनी मायूसी भी जाहिर कर रहे हैं। अब आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर चल क्या रहा है? किसने बॉलीवुड के दबंग खान पर केस कर दिया है? और पूरा मामला क्या है? तो बिना देरी किए आपको सब कुछ बताते हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान एक बार फिर कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। कोटा के कंज्यूमर कोर्ट ने उन्हें नोटिस भेज दिया है। जिसमें उन्हें 27 नवंबर तक जवाब देने को कहा गया है।

दरअसल यह मामला एक पान मसाला ऐड से जुड़ा हुआ है। जिसमें सलमान खान ने एक पान मसाला का प्रमोशन किया हुआ है। शिकायतकर्ता ने कहा है कि सलमान ऐड के जरिए लोगों को गुमराह कर रहे हैं। कहा जा रहा है इस ऐड से सलमान खान की मुसीबतें एक बार फिर बढ़ गई हैं क्योंकि ब्रांड एंबेसडर होने के नाते उन्हें इसका जवाब देना पड़ सकता है। मिली जानकारी के अनुसार शिकायत में कहा गया है एक फिल्म में किए गए दावे युवाओं को पान मसाला खाने के लिए बढ़ावा देते हैं जो मुंह के कैंसर का एक मुख्य कारण है। कोटा कंज्यूमर कोर्ट ने सलमान खान को नोटिस जारी कर दिया है और फॉर्मल जवाब मांगा गया है।

इस केस की अगली सुनवाई 27 नवंबर को होनी है और आपको बता दें अभी इस पूरे मामले को लेकर सलमान खान या उनकी टीम का कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने नहीं आया है। वहीं उनके वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो सलमान खान इन दिनों रियलिटी शो बिग बॉस 19 को होस्ट करते हुए नजर आ रहे हैं।

वीकेंड के वार में वह कंटेस्टेंट की क्लास लगाते हुए नजर आ जाते हैं। सलमान का यह अंदाज उनके फैंस को बहुत ज्यादा पसंद आता है। वहीं उनकी फिल्मों की अगर बात करें तो वह बैटल ऑफ गलवान की शूटिंग में बिजी हैं। जिसे लेकर हाल ही में खबर आई थी कि यह फिल्म अगले साल जून 2026 को रिलीज़ हो सकती है। इस फिल्म को लेकर एक करीबी सूत्र ने बताया था कि डायरेक्टर जून 2026 में बैटल ऑफ गलवान को रिलीज़ करने की तैयारी कर रहे हैं।

हालांकि फिल्म की टीम यह भी देख रही है कि अगले साल जुलाई या अगस्त के महीनों में कोई परफेक्ट रिलीज़ डेट मिल सकती है या नहीं। फिल्म बैटल ऑफ गलवान की बैकग्राउंड स्टोरी की अगर बात करें तो साल 2020 में गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प पर यह फिल्म बेस्ड है। कहते हैं इस झड़प में सैनिकों ने डंडे और पत्थरों से लड़ाई की थी। इस फिल्म की रिलीज़ को लेकर सलमान खान के फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Leave a Comment