ऐश्वर्या के राह पर चल पड़े सलमान। बॉलीवुड बना ट्रांसफॉर्मेशन का अड्डा। पहले ऐश्वर्या के नए लुक ने उड़ाए होश। अब सलमान की शर्टलेस तस्वीर हो गई वायरल। 59 की उम्र में बनाए तगड़े सिक्स पैक एब्स। बुढ़ापे में हो गई काया पलट। फैंस ने बांधे तारीफों के पुल। बोला भाईजान इज बैक। चार दिन पहले ऐश्वर्या राय की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर खूब बस बनाया।
इन तस्वीरों में बावन की ऐश्वर्या बेहद फिट और क्लासी लग रही थी। एक्ट्रेस के इस ट्रांसफॉर्मेशन को देखकर उनके फैंस का दिल खुश हो गया था। अब ऐश्वर्या की फिटनेस वाली राह पर भाईजान सलमान खान भी चल दिए हैं। देखिए उनका यह नया लुक। सलमान ने हाल ही में अपनी कुछ शर्टलेस तस्वीरें Instagram पर शेयर की हैं। जिसको देखने के बाद उनके फैंस के होश उड़ गए और भाईजान की उम्र को याद करते हुए एक्टर की तारीफों के पुल बांध रहे हैं। जैसा कि हमने आपको बताया कि सलमान 59 साल के हैं और अगले महीने दिसंबर में वह 60 साल के हो जाएंगे। 60 में इतना फिट होना वाकई तारीफ के काबिल है। सलमान खान ने सोशल मीडिया पर दो तस्वीरें अपने फैंस के साथ शेयर की। जैसा कि आप पहली तस्वीर में देख सकते हैं एक्टर मिरर में खुद को निहार रहे हैं और अपने फिट लुक से सेटिस्फाइड नजर आ रहे हैं।

सलमान ने मूछे रखी हुई हैं और गले में हैवी सिल्वर चेन देखी जा सकती है। इस मिरर फोटो में उनके सिक्स पैक एब्स भी साफ नजर आ रहे हैं जो फैंस को दीवाना बना रहा है। वहीं दूसरी तस्वीर की बात करें तो इस फोटो में सलमान स्टैंडिंग पोजीशन में नजर आ रहे हैं और एक्टर कहीं ऊपर की ओर देख रहे हैं। इस तस्वीर में उनकी फिट बॉडी को और बेहतर तरीके से देखा जा सकता है। साफ दिख रहा है कि इस लुक को अचीव करने में सलमान ने महीनों जिम में बिताए होंगे। जैसा कि तस्वीर में देखा जा सकता है। एक्टर ने सिर्फ ग्रे ट्राउजर पहना हुआ है और अपने सिक्स पैक एब्स को खूब फ्लंट कर रहे हैं। भाईजान की इन तस्वीरों पर फैंस के भी तरह-तरह के रिएक्शंस सामने आ रहे हैं। एक यूजर लिखते हैं भाई क्या खाते हो? जवान होते जा रहे हो। एक दूसरे यूजर लिखते हैं, घायल शेर सबसे खतरनाक होता है।

एक और यूजर सलमान की तारीफ करते हुए लिखते हैं, भाई शेप में वापस आ गए हैं। सलमान से पहले ऐश्वर्या राय का ट्रांसफॉर्मेशन भी खूब वायरल हुआ था। मनीष मल्होत्रा के आउटफिट में मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या बेहद क्लासी लग रही हैं। इन तस्वीरों में फैंस ने नोटिस किया कि वह पहले से काफी फिट लग रही हैं। उनके फेस पर कोई एक्स्ट्रा फैट नजर नहीं आ रहा है। उनकी बॉडी भी वापस शेप में आ गई है।
52 साल की ऐश्वर्या के इस अवतार को देखने के बाद उनके फैंस का दिल खुश हो गया था। वहीं वापस सलमान पर आए तो 59 साल के भाईजान के सिक्स पैक एब्स को देखकर हर कोई हैरान रह गया है और इंस्पायर हो रहा है कि इस उम्र में भी सलमान खान कितने ज्यादा फिट हैं और बेहद ही हैंडसम लग रहे हैं।
