पंजाब में आई बाढ़ ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त करके रख दिया है। ऐसे में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए फिल्म इंडस्ट्री के भी कई नामीगिरामी एक्टर्स आगे आए हैं।
इनमें से एक नाम शाहरुख खान का भी है। खबर है कि शाहरुख खान पंजाब के 1500 परिवारों को गोद ले रहे हैं। अपने मीर फाउंडेशन के जरिए वो इन परिवारों के खाने-पीने और राहत सामग्रियों का इंतजाम करेंगे।
N 18 की रिपोर्ट के मुताबिक मीर फाउंडेशन ने कुछ लोकल एनजीओस के साथ मिलकर इस मदद को ग्राउंड लेवल तक पहुंचाने का फैसला किया है। इसमें जरूरी रिलीफ एड जैसे दवा, खाना, हाइजीन प्रोडक्ट्स, मच्छरदानी, त्रिपाल, फोल्डिंग बेड और गद्दे शामिल हैं। यह मदद पंजाब के 1500 परिवारों तक पहुंचाई जाएगी। इनमें से ज्यादातर अमृतसर, पटियाला, फाजिलका और फिरोजपुर इलाके के लोग होंगे।
मीर फाउंडेशन की कोशिश है कि वह जल्द से जल्द न केवल उन्हें मदद पहुंचाएं बल्कि उनकी जिंदगी को दोबारा पटरी पर लाने में भी मदद करें। वॉइस ऑफ अमृतसर नाम का एनजीओ अमृतसर में 500 परिवारों तक मदद पहुंचाने में मीर फाउंडेशन का हाथ बटा रहा है। शाहरुख की तरफ से मिली इस मदद पर बात करते हुए वीओए की सू अरोड़ा बताती हैं। शाहरुख खुशी-खुशी वीओए द्वारा प्रेजेंट किए गए इस प्रोजेक्ट में हेल्प कर रहे हैं। इसके तहत बाढ़ प्रभावित लगभग 500 घरों में बिस्तर, गद्दे, गैस, चूल्हे, पंखे, वाटर प्यूरिफायर जैसे जरूरी घरेलू सामान भी बांटे जाएंगे। इस काम में सब अपना हाथ बटा रहे हैं। शाहरुख के अलावा सलमान और अक्षय जैसे सुपरस्टार्स ने भी बाढ़ पीड़ितों तक अपनी मदद पहुंचाई है।
सलमान ने बीइंग ह्यूमन के जरिए बाढ़ पीड़ित इलाकों में पांच नाव भेजी है। साथ ही वह हुसैनीवाला बॉर्डर के पास एक गांव गोद लेने की तैयारी कर रही हैं। अक्षय ने लोगों की मदद के लिए ₹5 करोड़ दान में दिए हैं। रणदीप हुड्डा और सोनू सूद तो खुद ही बाढ़ प्रभावित इलाकों में जाकर लोगों तक राहत सामग्री पहुंचा रही हैं।
इनके अलावा संजय दत्त, सोनम बाजवा, मीका सिंह और करण औजला अपनी-अपने स्तर पर लोगों की हेल्प कर रही हैं। एमी विर्क ने जहां 200 बाढ़ पीड़ित परिवारों को गोद लेने का फैसला लिया है, वहीं दिलजीत दोसांझ ने 10 गांवों की जिम्मेदारी उठाई है।
