जेल में थे राजपाल… तब गायब थे सलमान अब अचानक क्यों किया उनको सपोर्ट

डॉलर रुपया कितना भी ऊपर नीचे हो आपको उतने ही पैसे लौटाने पड़ेंगे जितने उधार हैं। रिसेंटली स्क्रीन अवार्ड्स हुए। इस अवार्ड फंक्शन का एक हिस्सा कॉमेडियन जाकिर खान और जर्नलिस्ट सौरभ द्विवेदी ने होस्ट किया था। इस दौरान राजपाल यादव जो ऑडियंस में बैठे थे उन पर सौरभ द्विवेदी ने एक कटाक्ष किया। जोक के रूप में था वो। लेकिन वो जोक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जहां पर राजपाल यादव को सौरभ द्विवेदी यह कहते नजर आए थे कि चाहे डॉलर ऊपर हो या नीचे हो जितना पैसा उधार लिया है वो तो आपको चुकाना ही पड़ेगा।

आपको बता दें कि राजपाल यादव पर केस दर्ज है। ₹9 करोड़ का फ्रॉड का आरोप है उनके ऊपर और उसी के चलते वो पिछले महीने जेल भी गए थे। एक महीना वह जेल में रहकर आए थे और यह केस अभी चल रहा है और इस केस की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई थी और उसी केस पर एक मजाकिया जोक सौरभ द्विवेदी ने इस अवार्ड शो में किया जिसकी एक क्लिप वायरल भी हुई थी। डॉलर रुपया कितना भी ऊपर नीचे हो आपको उतने ही पैसे लौटाने पड़ेंगे जितने उधार हैं। इस वायरल क्लिप को देखकर लोगों ने सौरभ द्विवेदी को कॉल आउट करना शुरू कर दिया और यह कहना शुरू कर दिया कि यह तो बहुत ही गलत है। आप किसी की पर्सनल कंडीशन का इस तरह से मजा कैसे उड़ा सकते हैं।

हर जगह यह जोक सूट नहीं होते। काफी नेगेटिविटी झेलनी पड़ी सौरभ द्विवेदी को। क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुई। राजपाल यादव ने भी कुछ क्लेरिफिकेशन नहीं दिया ना ही इस पर रिएक्ट किया और सौरभ द्विवेदी ने भी इस पर कुछ रिएक्शन नहीं दिया। लेकिन इसी बीच सलमान खान अपने एक्स हैंडल से एक पोस्ट करते हैं। यह पोस्ट राजपाल यादव के नाम होती है जिसमें वो कहते हैं राजपाल भाई आप 30 साल से इंडस्ट्री में काम कर रहे हो और हम सब ने आपके साथ बार-बार रिपीट मोड पर काम किया है क्योंकि आप अपना काम बहुत अच्छे से जानते हो। आप अपने काम से प्रोजेक्ट में वैल्यू लाते हो। इसीलिए काम तो आपको मिलता रहेगा और इसी डॉलर रेट पर मिलेगा क्योंकि यह हकीकत है और यह याद रखना कि कई बार बातोंबातों में फ्लो में कुछ चीजें निकल जाती है। देना ही तो है तो दिमाग में रखो और दिल से काम करो और डॉलर ऊपर हो या नीचे हो इससे हमें क्या फर्क पड़ता है क्योंकि आपको तो पैसा इंडिया में ही चुकाना है।

कुछ इस तरह से सलमान खान ने राजपाल यादव को टैग करते हुए यह पोस्ट की। सोशल मीडिया पर सलमान खान की ये पोस्ट तुरंत ट्रेंड हो गई और लोगों ने कहा कि सलमान खान ने राजपाल यादव को सपोर्ट दिखाया है। बहुत बड़ी बात है क्योंकि बॉलीवुड इंडस्ट्री से इस तरह से कोई सपोर्ट नहीं दिखाता है। सलमान के ऊपर जब सवाल उठते हैं तो कोई सपोर्ट में नहीं आता है। हालांकि सलमान सबके सपोर्ट में आए। राजपाल यादव उनमें से एक है। लेकिन कुछ लोगों का कहना है कि सलमान का यह जो पोस्ट है, यह राजपाल यादव के सपोर्ट में नहीं है। यह तो राजपाल यादव के कंधे पर बंदूक रखकर किसी और पर गोली चलाई जा रही है। क्योंकि अगर सलमान खान को राजपाल यादव को सपोर्ट दिखाना होता तो यह सपोर्ट सलमान खान तभी दिखा देते जब राजपाल यादव जेल गए थे।

1 महीने तक जेल में रहे थे। सोनू सूद ने पोस्ट किया था। कई सारे पॉलिटिशियंस ने उनकी मदद की। लेकिन तब सलमान की तरफ से कोई पोस्ट नहीं आई थी। और हां वाकई में राजपाल यादव की बेइज्जती से भी अगर सलमान खान को बुरा लगा है तो सेम टाइम पर अक्षय कुमार और राजपाल यादव की भी एक क्लिप वायरल हो रही है जहां पर अक्षय भूत बंगला के ट्रेलर लॉन्च पर राजपाल यादव का मजाक उड़ा रहे हैं। हां बैठ बैठ बैठ बैठ बैठ हां बैठ ना एक और अरे बैठ मैं कह रहा हूं बैठ जा खाऊंगा बैठ जा तो सलमान खान उस इंसिडेंट का भी जिक्र कर सकते थे इस पोस्ट में लेकिन यह जिक्र उन्होंने नहीं किया तो इससे और श्योर होता है कि यह जो पोस्ट थी यह राजपाल यादव के लिए नहीं थी। अब जब राजपाल यादव जेल से बाहर है, मैटर सॉर्ट आउट होने की स्थिति में है, तब आखिर सलमान खान क्यों उठकर राजपाल यादव को सपोर्ट करने आए हैं और अचानक से यह पोस्ट की है सोशल मीडिया पर।

वेल इसके पीछे रीजन राजपाल यादव नहीं है। इसके पीछे रीजन सौरभ द्विवेदी भी नहीं है। इसके पीछे रीजन है सौरभ द्विवेदी के साथ में खड़े जाकिर खान। जिन्होंने आज से 11 साल पहले जब वो स्टैंड अप कॉमेडी करते थे तब एक वीडियो बनाई थी। और यह पूरी वीडियो सलमान खान पर डेडिकेटेड थी। इस वीडियो में जाकिर खान ने सलमान खान की सारी कंट्रोवर्सी को एक लाइन में ला दिया और सलमान खान को बुरी तरह से रोस्ट कर दिया था। 2015 की यह वीडियो है जो आज भी YouTube पर वायरल है।

सलमान खान वो आदमी जो एक आदमी मार चुका है, एक हिरन मार चुका है और जेल जाने वाला है और इसका करियर खत्म। विवेक ओबरा उसकी एक सेट थी लड़की उससे और उस लड़की का एक्स बॉयफ्रेंड उसको तंग कर रहा है। सलमान भाई के साथ नहीं टिकी। और अगर सलमान खान यह 10 साल पहले वाली बात भूल भी जाते तो जाकिर खान ने इसी अवार्ड शो में एक बार फिर से आग लगाने वाली बात कह दी। उन्होंने धुरंधर 2 की बात करते हुए कहा कि धुरंधर 2 में आग लगी लियारी में लेकिन धुआं उठा बांद्रा से लेकर जूहू में हम फिल्म में फूटे लियारी में पर धुआं हुआ है बांद्रा से जूहू में। अब बैंड्रा में कौन रहता है यह हम सब जानते हैं। शाहरुख ने तो रिएक्ट नहीं किया ना वो कभी रिएक्ट करते हैं।

लेकिन सलमान ने रिएक्ट कर दिया जो कहीं ना कहीं इशारा करता है कि यह जो पोस्ट है यह कुछ और ही कहानी बयां करती है। यही वजह है कि जैसे ही मौका मिला सलमान खान जो इतने सालों से इंतजार कर रहे थे उन्होंने तुरंत रिएक्ट कर दिया और इस रिएक्शन का असर भी हुआ। सलमान खान की यह पोस्ट आने के आधे घंटे बाद राजपाल यादव अपने अकाउंट से एक वीडियो बनाते हैं और इस वीडियो में वह उस अवार्ड शो के दौरान जो बात हुई उसके बारे में जिक्र करते हैं और कहते हैं कि सौरभ द्विवेदी और जाकिर खान दोनों ही मेरे भाई हैं और फ्लो में यह चीजें निकल गई। मैं इनकी बातों का बुरा नहीं मानता।

अब सलमान खान ने राजपाल यादव के लिए स्टैंड ले लिया और राजपाल यादव कह रहे हैं कि मेरे को तो इस बात का बुरा ही नहीं लगा। और पिछले दिनों उपचेतक स्क्रीन में जाने का सौभाग्य मिला। वहां पर पूरी इंडस्ट्री से मिलने का मौका मिला। खूब नाच गाना स्किट्स का दौर था। बढ़िया माहौल था। अलग-अलग स्किट्स चल रहे थे। तो हमारी सौरभ की और जाकिर की एक ऐसी बात हुई कि दुनिया दुनिया में युद्ध है, इकोनमी है, ऊपर नीचे सब चल रहा है। तो इसमें पिसना कॉमन मैन को ही पड़ता है। चेक बाउंसिंग युद्ध इकोनमी ऊपर नीचे एक जनरल पूरी दुनिया के लिए एक ऐसा स्क्रिप्ट बनाने का प्रयास किया। कभी-कभी फिल्मों में होता है।

हम सीन डिजाइन करते हैं, लेकिन सीन का जो मीनिंग वो सही तरीके से ऑडियंस तक नहीं पहुंच पाता है। तो यह सिनेमा है। सौरभ और जाकिर मेरे छोटे भाई जैसे हैं। हमेशा उन्होंने सम्मान दिया है और वो हमारे जिगर हैं। हम लोग कलाकार, पत्रकार, चित्रकार, कहानीकार कभी एक दूसरे से हमेशा जुड़े होते हैं। और सौरभ ने तो हमारे सम्मान में पूरी ऑडिटोरियम को खड़े होके तालियां बजाई। धन्यवाद सौरभ। और प्लीज प्लीज सौरभ के को व्यर्थ में सौरभ की निंदा करके या उल्टी सीधी लाइनें लिख के सौरभ का दिल मत दुखाइए। सौरभ का दिल दुखाना मतलब मेरा दिल दुखाना है। सौरभ के लिए कोई भी बात ऐसी आपके लेखनी से निकलेगी तो उससे मेरा दिल दुखेगा।

आई लव सौरभ। आई लव जाकिर। आई लव यू ऑल। आई एम हियर बिकॉज़ ऑफ यू गाइस। थैंक यू। थैंक यू। थैंक यू। तो ऐसे में सलमान ने जो बात कही जिसमें इतना वजन है उसका वजन ही राजपाल यादव ने हल्का कर दिया ये वीडियो शेयर करके। और जहां तक बात रही जाकिर खान और सौरभ द्विवेदी की तो उन्होंने फिलहाल के लिए सलमान की इस बात पर रिएक्ट तो नहीं किया है लेकिन राजपाल यादव की पोस्ट पर उन्होंने रिएक्ट करते हुए कहा है आपको खूब सारा प्यार और आपके लिए खूब सम्मान और स्नेह है।

तो कुछ इस तरह से जो स्क्रीन अवार्ड के दौरान एक गिग था वो एक बड़ी कंट्रोवर्सी में बदल गया। आपको क्या लगता है ये पूरी कहानी सुनकर कि सलमान वाकई में राजपाल यादव के सपोर्ट में आए या उन्होंने राजपाल के कंधे पर बंदूक रख के जाकिर खान को निशाना बनाया। है।

Leave a Comment