कहां गायब हैं सलमान खान, 2 दिन से नहीं ली सलीम खान की खबर?

एक हफ्ते से में है सलीम खान। कहां है घर का बड़ा बेटा सलमान खान? परिवार लगा रहा हॉस्पिटल के चक्कर, लेकिन सलमान की नहीं कोई भी खबर। दो दिन से नहीं दिखी टाइगर की एक भी झलक तो बढ़ गई फैंस की टेंशन। जी हां, कहां है सलमान खान? यह वो सवाल है जिसका जवाब उनके फैंस तलाश रहे हैं और वजह है लीलावती हॉस्पिटल से सलमान खान की गैर मौजूदगी।

यह तो सभी को पता है कि खान परिवार के सदस्यों के दिनरा इस वक्त चिंता में गुजर रहे हैं। परिवार के मुखिया सलीम खान बीते एक हफ्ते से लीलावती हॉस्पिटल में एडमिट हैं। करीबियों के मुताबिक माइनर ब्रेन हैमरेज के बाद सलीम खान रिकवर कर रहे हैं। उनकी हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। तो दूसरी तरफ परिवार के सदस्य लगातार हॉस्पिटल के चक्कर लगा रहे हैं। मंगलवार को भी यही सिलसिला देखने को मिला। पिता से मिलने दोनों बेटे अरबाज और सोहेल खान पहुंचे।

सलमान के बॉडीगार्ड शेरा भी हॉस्पिटल जाते नजर आए। बेटियां अलवीरा और अर्पिता दामाद अतुल अग्निहोत्री पोते अरहान मंगलवार दोपहर लीलावती हॉस्पिटल के बाहर पूरा खान परिवार दिखाई दिया। लेकिन अगर कोई नहीं दिखा तो वह थे सलमान खान। जी हां, 2 दिन से सलमान खान की गाड़ियों का काफिला ना तो लीलावती हॉस्पिटल पहुंचता दिखा है और ना ही वहां से जाता हुआ कैमरों में कैद हुआ है। पिछली बार सलमान शनिवार 21 फरवरी की शाम को हॉस्पिटल से निकलते देखे गए थे।

जब शाहरुख खान सलीम खान से मिलने और उनका हालचाल जानने लीलावती आए थे। लेकिन रविवार और सोमवार दोनों ही दिन सलमान यहां से नदारद रहे। और अब सलमान की इसी गैर मौजूदगी ने सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर दो दिन से क्यों नहीं दिख रहे भाईजान? क्या वो किसी शूटिंग में बिजी हैं या फिर किसी खास वजह से मीडिया की नजरों से दूर हैं? सोशल मीडिया पर फैंस सलमान की तलाश में जुट गए हैं?

सलमान के लिए चिंतित एक फैन ने एक्टर के बारे में चिंता जताते हुए सवाल पूछा कि सलमान कहां है? फैमिली का हर मेंबर दिखा लेकिन उनकी कोई झलक नहीं। एक और फैन ने चिंतित होकर कमेंट किया है कि उम्मीद है कि सब कुछ ठीक हो। सलमान अपने पिता के बेहद करीब है। भगवान उन्हें इस मुश्किल वक्त में हिम्मत दे।

हालांकि आपको बता दें कि भले ही सलमान पापा से मिलने के लिए लीलावती हॉस्पिटल ना आए हो, लेकिन वह लगातार डॉक्टर्स से संपर्क में हैं और परिवार के साथ हर अपडेट भी ले रहे हैं।

हालांकि मीडिया के कैमरों से दूरी बनाए रखना उनका निजी फैसला हो सकता है। बीते दिनों ही सलमान के करीबी दोस्त और एक्टर संतोष शुक्ला ने मीडिया से बात करते हुए भाईजान के हाल को लेकर भी बात की थी। संतोष के मुताबिक इस वक्त सलमान ने खुद को लोगों से काटा हुआ है।

उन्होंने कहा कि सलमान इस समय बिल्कुल शांत हैं। वह किसी को परेशान नहीं करना चाहते और खुद भी परेशान नहीं होना चाहते। कभी-कभी इंसान को थोड़ा स्पेस देना चाहिए और सलमान अभी वही कर रहे हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि आने वाले दिनों में सब कुछ बेहतर होगा.

इसके साथ ही उन्होंने यह भी जानकारी दी कि सलीम खान को अब वेंटिलेटर से हटा दिया गया है। उनकी सेहत में पहले से काफी सुधार है और हालात धीरे-धीरे सुधर रहे हैं। लेकिन फैंस की दुआएं सलीम खान के साथ हैं और सबको इंतजार है उस पल का जब सलमान खुद सामने आकर अपने पिता की सेहत पर बयान देंगे।

Leave a Comment