बॉलीवुड में वापसी के पहले प्रियंका झुकी और मांगी माफ़ी सलमान खान और उसके परिवार से।

बॉलीवुड में वापसी की खबरों के बीच अब प्रियंका चोपड़ा ने फिर से दोस्ती का हाथ बढ़ाया है खान परिवार की तरफ। जहां एक तरफ यह खबरें आ रही है कि प्रियंका चोपड़ा जल्द ही बॉलीवुड में वापसी कर रही है। इनफैक्ट एसएस राजामौली की आने वाली फिल्म के लिए वो एक शेड्यूल शूट भी कर चुकी है। उसी प्रियंका चोपड़ा ने अब खान परिवार से अपनी बेस्ट फ्रेंड के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड किया है।

इस बेस्ट फ्रेंड के साथ उनके रिश्ते तब खराब हो गए थे जब प्रियंका चोपड़ा ने सलमान खान की फिल्म भारत को हां कहकर बाद में उसे वॉक आउट कर दिया था और सलमान खान ने तब मीडिया में एक स्टेटमेंट दिया था और कहा था कि फिल्म जब तक नहीं बनी थी तब तक तो अर्पिता को कॉल कर कर के प्रियंका रोल मांग रही थी और जब हमने रोल दिया तो बाद में इसने फिल्म से बैक आउट कर दिया। तब से कहा जा रहा था कि अर्पिता जो प्रियंका की बेस्ट फ्रेंड है भारत फिल्म के इस इंसिडेंट की वजह से अर्पिता और प्रियंका के बीच भी दूरियां आ गई है।

लेकिन अब प्रियंका ने इन दूरियों को खत्म कर दिया है प्रियंका ने। रिसेंटली अर्पिता के साथ टाइम स्पेंड किया है। इनफैक्ट प्रियंका ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अर्पिता की बेटी और अपनी बेटी मालती की भी एक वीडियो पोस्ट की है और कहा है कि तुमसे मिलकर इतने टाइम बाद बहुत अच्छा लगा। एक अच्छा टाइम स्पेंड किया।

अब इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर लोग यही कह रहे हैं कि प्रियंका का जैसे ही वापस हिंदी फिल्मों में आने का रास्ता बना है। सबसे पहले प्रियंका ने जो डैमेज पिछले कुछ महीनों में हुआ था उसे कंट्रोल किया है। एक बार फिर से खान परिवार के साथ दोस्ती का हाथ बढ़ा लिया है।

आपको बता दें कि इन दिनों प्रियंका चोपड़ा अपनी हाल ही में रिलीज्ड फिल्म हेड्स ऑफ स्टेट को लेकर सुर्खियों में हैं। उनके इंटरव्यूज भी काफी वायरल हो रहे हैं और उनकी फिल्म के प्रीमियर में उनकी कजिन परिनीति चोपड़ा भी पहुंची

Leave a Comment