ईदी.. ना नए साल का तोहफा..।सलमान की इस हरकत से फैंस निराश! पोस्ट ने लोगों को चौंकाया !

ना मिलेगी ईदी ना न्यू ईयर का तोहफा। भाईजान ने किया फैंस को निराश। सलमान खान की इस हरकत पर फूटा गुस्सा। जनवरी या मार्च में नहीं बल्कि जून में होगा इंतजार खत्म। एक्टर के सोशल मीडिया पोस्ट ने लोगों को चौंकाया। भाईजान सलमान खान की अपकमिंग फिल्म बैटल ऑफ गलवान को लेकर फैंस बेहद एक्साइटेड हैं।

हर कोई जानना चाह रहा है कि भारत और चीन के सैनिकों की झड़प पर बेस्ड यह फिल्म थिएटर्स पर कब रिलीज होगी। अब इस फिल्म की रिलीज़ डेट को लेकर एक बड़ा खुलासा हो गया है। जिसके चलते भाईजान के फैंस उनसे खासे नाराज नजर आ रहे हैं। क्योंकि ना उन्हें सलमान की तरफ से नए साल का तोहफा मिलने वाला है और ना ही ईद पर ईदी। तो पूरा मामला आपको विस्तार से बताते हैं कि क्यों रिलीज डेट को इतना आगे बढ़ाया गया है।

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म बैटल ऑफ गलवान पर काम कर रहे हैं। उनके फैंस इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट्स बता रही हैं कि डायरेक्टर अपूर्व लाखिया की यह मूवी जून 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज़ हो सकती है। यानी कि इस बार सलमान किसी त्यौहार पर अपनी फिल्म रिलीज़ नहीं कर रहे हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सलमान खान की बैटल ऑफ गलवान की शूटिंग सितंबर में लद्दाख में शुरू हो गई थी। फिल्म का एक बड़ा हिस्सा शूट हो चुका है। टीम पहले ही कुछ जरूरी और एक्शन सींस फिल्म आ चुकी है।

शूटिंग दिसंबर में पूरी हो जाएगी जिसके बाद डायरेक्टर अपूर्व लाखिया पूरी तरह से पोस्ट प्रोडक्शन पर फोकस करेंगे। इस फिल्म को लेकर एक करीबी सूत्र ने बताया है कि डायरेक्टर जून 2026 में बैटल ऑफ गलवान को रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं। उन्होंने आगे जानकारी दी कि जनवरी में फिल्म का रिलीज़ होना पॉसिबल नहीं है। लेकिन इसे जून में रिलीज़ करने के लिए विचार किया जा रहा है। हालांकि टीम यह भी देख रही है कि अगले साल जुलाई और अगस्त के महीनों में कोई परफेक्ट रिलीज़ डेट है या नहीं। बैटल ऑफ गलवान को लेकर चर्चा के बीच 59 साल के सलमान ने सोशल मीडिया पर अपनी एक शर्टलेस फोटो शेयर कर सनसनी मचा दी है।

उन्होंने कैप्शन में लिखा था कुछ हासिल करने के लिए कुछ छोड़ना पड़ता है यह बिना छोड़े है। भाईजान की इस फोटो को देखकर फैंस भी हैरान रह गए 59 साल की उम्र में इतना फिट होना वाकई तारीफ के काबिल है। वहीं फिल्म बैटल ऑफ गलवान की बैकग्राउंड स्टोरी की अगर बात करें तो मीडिया रिपोर्ट के अनुसार साल 2020 में गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प पर यह फिल्म बेस्ड है।

कहते हैं इस झड़प में सैनिकों ने डंडे और पत्थरों से लड़ाई की थी। इस फिल्म के रिलीज़ डेट को लेकर सलमान खान के फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और यह कहना गलत नहीं होगा कि अभी उन्हें थोड़ा इंतजार और करना होगा। वो कहते हैं ना इंतजार का फल मीठा होता है।

Leave a Comment