संजय दत्त और खुद पर लगे आरोपों पर क्या बोले सलमान।

सलमान खान का शो बिग बॉस 19 अभी चल रहा है। वीकेंड पर स्पेशल एपिसोड रिलीज किए जाते हैं। इनका टाइटल है वीकेंड का वार। इन एपिसोड में सलमान कंटेस्टेंट से हफ्ते भर की रिपोर्ट मांगते हैं। हफ्ते भर के मसलों पर बातें करते हैं। इसी एपिसोड के दौरान सलमान कई बार अपने निजी मुद्दों पर भी बात करते हैं। बेसिकली वो बिग बॉस के स्टेज से अपनी मसलों पर भी स्टेटमेंट देते हैं। बीते कुछ हफ्तों में उन्होंने इसी स्टेज से अभिनव कश्यप वाले विवाद पर बात की थी।

नए एपिसोड में उन्होंने खुद पर लगे आरोपों पर बात की। वो शो में अमाल मालिक को समझा रहे थे कि कैसे उन्हें अपने रिएक्शन पर काम करना चाहिए। सलमान कहते हैं सुष्मिता सेन ने एक बहुत खूबसूरत बात कही थी कि लोग आपके रिएक्शन के पीछे आएंगे। आप कैसे रिएक्ट करते हैं लोग वही रिएक्शन याद रखेंगे। मुझे यह पता है 30-40 साल पहले की जो बातें हैं, मनगढ़ंत बातें हैं, बढ़ा चढ़ाकर की गई बातें हैं, उन बातों के लिए मैं आज तक भुगत रहा हूं। तुम्हें लगता है कि तुम इसे हैंडल कर पाओगे?

यह बहुत बुरी दुनिया है। अमाल जो चीज नहीं भी की है उसके बिल भी मुझ पर फाड़ दिए गए थे और आज तक मैं उसे झेल रहा हूं। क्या आपके पास वो मानसिक शक्ति है? चैरिटी करता हूं तो दिखावा है। इज्जत करो तो दिखावा है। इसी ने किया होगा उसी ने किया होगा। क्या तुम उसे हैंडल कर सकते हो? आप पर जो बीत रही है वो बहुत छोटी चीज है। जो मुझ पर बीती, संजू पर बीती, हर कोई आपके खिलाफ है। पूरी दुनिया हमारे खिलाफ हो गई थी। उस समय बस सिर झुकाकर सबकी सुनना और बस अपने काम करते रहना। सलमान ने इस दौरान अपनी किसी कंट्रोवर्सी का जिक्र नहीं किया।

हालांकि उनका इशारा इसी ओर था कि सोशल मीडिया पर लोग उन पर कई तरह के आरोप लगाते हैं। उनके बारे में नेगेटिव बातें करते हैं। बता दें कि बीते कुछ समय से दबंग के डायरेक्टर अभिनव कश्यप भी सलमान के खिलाफ तमाम तरह के आरोप लगा रहे हैं। अभिनव के मुताबिक सेट पर सलमान ने उन्हें बहुत परेशान किया।

यहां तक कि सलमान और उनके परिवार ने उन्हें सही क्रेडिट और पैसे भी नहीं दिए। इसी पर सलमान ने बिना उनका नाम लिए कहा कि लोग उनके बारे में ऊटपटांग बातें करते हैं। पडकास्ट पर जाकर मनगढ़ंत कहानियां सुना रहे हैं। सलमान ने यहां अभिनव का नाम नहीं लिया लेकिन उनका इशारा उसी तरफ था।

Leave a Comment