सलमान खान फिल्म बैटल ऑफ गलवान में काम कर रहे है, लेकिन यूट्यूब पर फिल्म पहले रिलीज हो चुकी है।

सलमान खान स्टारर फिल्म बैटल ऑफ गलवान चर्चाओं में है। जल्द ही फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली है। मगर इसी बीच खबर आ रही है कि इसी सब्जेक्ट पर एक फिल्म 2 दिन पहले 12 जुलाई को यूट्यूब पर रिलीज़ हुई। टाइटल है एलएसी बैटल ऑफ गलवान और इसमें हीरो है राहुल रॉय। यह फिल्म 3 साल पहले ही बन गई थी। मगर सिनेमाघर में रिलीज़ नहीं हो पाई। बोर्ड ने इस फिल्म में कई बदलाव करने का फरमान दे दिया था। डायरेक्टर नितिन कुमार गुप्ता ने वह सारे बदलाव किए भी मगर नतीजा सिफर। 3 साल से वह बोर्ड का दरवाजा खटखटा रहे हैं मगर जवाब अब तक नहीं मिला।

गलवान घाटी संघर्ष जून 2020 में हुआ। नवंबर 2020 में एलएसी बैटल ऑफ गलवान का शूट पूरा हुआ। जून 2022 में फिल्म सेंसर बोर्ड को सौंपी गई। अगस्त में फिल्म रक्षा मंत्रालय की पब्लिक इंफॉर्मेशन कमेटी ने देखी। इस कमेटी के देखने के बाद सेंसर बोर्ड ने एक बार फिर यह फिल्म देखी और सितंबर 2022 में मेकर्स को कुछ बदलाव करने को कहा। यह बदलाव क्या थे? इसके बारे में टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक नितिन कुमार ने कहा सेंसर बोर्ड ने मुझे टाइटल से एलएसी हटाने को कहा। वास्तविक लोकेशन के सारे रेफरेंस हटाने को कहा। वायलेंस 33% कम करने को कहा। खासतौर पर हिंदी और चीनी सैनिकों के बीच जो वन ऑन वन फाइट हुई उसके आधार पर रखे गए कई सीन हटाने को कहा।

नितिन कुमार ने बताया कि इन बदलावों ने उन्हें दुखी नहीं किया मगर सेंसर बोर्ड ने फिल्म के एंड क्रेडिट्स में से 20 शहीदों के नाम और फोटो भी हटवा दिए। यह आदेश निराशा करने वाला था। इस बारे में नितिन कुमार ने कहा वो भारतीय सैनिक जो इस संघर्ष में शहीद हो गए उनकी तस्वीरें और उनके नाम हमने फिल्म के एंड क्रेडिट्स में रखे थे बोर्ड ने वो भी हटवा दिए। जबकि जो तस्वीरें हमने ली थी उन्हें सरकार पहले से ही लोगों के सामने जाहिर कर चुकी है। सेंसर बोर्ड के निर्देश थे कि फिल्म में किसी भी सैनिक का वास्तविक नाम ना लिया जाए। चीन का नाम सीधे तौर पर ना लिया जाए। सारे बदलावों के बाद सितंबर 2022 में फिल्म दोबारा सेंसर बोर्ड को भेजी गई। मगर अब तक उन्हें जवाब नहीं मिला।

नितिन कुमार ने बताया कि 3 साल तक उन्होंने हर दरवाजा खटखटाया मगर उन्हें जवाब नहीं मिला। इसलिए उन्होंने थक हारकर यह फिल्म यूट्यूब पर रिलीज़ करनी पड़ी। बहरहाल सलमान खान स्टारर बैटल ऑफ गलवान की बात करें तो सलमान इसके लिए धुआंधार तैयारी कर रहे हैं। चिद्रांगदा सिंह।

इसमें फीमेल लीड में हैं। उनके अलावा अंकुर भाटिया, जैन श्रो, अभिलाश चौधरी, विपिन भारद्वाज, हर्षल शाह और हीरा शोहल भी फिल्म में जरूरी किरदार में नजर आएंगे। अपूर्व लाखिया इसे डायरेक्ट कर रहे हैं। सलमान अगस्त से लद्दाख में इसकी शूटिंग करेंगे।

Leave a Comment