धर्मेंद्र की याद में रो पड़े सलमान खान। बिग बॉस 19 में ही मैन को दी गई श्रद्धांजलि। स्टेज पर रोके ना रुके भाईजान के आंसू। धर्मेंद्र के निधन से टूट कर बिखर गए एक्टर। दिवंगत एक्टर को बताया फादर फिगर। नम आंखें चेहरे पर उदासी। धर्मेंद्र को याद कर सलमान खान बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में रो पड़े। जहां एक तरफ गौरव खन्ना की जीत का जश्न मनाया जा रहा था।
इसी बीच एक पल ऐसा आया जिसमें सभी की आंखें नम हो गई। बता दें धर्मेंद्र के निधन के बाद वीकेंड का वार में भी सलमान खान ने बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि दी थी और अब ग्रैंड फिनाले में भी धर्मेंद्र को एक यादगार श्रद्धांजलि दी गई है। इसी दौरान अपने पिता समान धर्मेंद्र को याद करते हुए सलमान खान की आंखें नम हो गई। उनके चेहरे पर धर्मेंद्र के जाने का गम साफ दिखाई दे रहा था। उनके आंसू रोके नहीं रुक रहे थे जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यह बात किसी से छिपी नहीं है कि धर्मेंद्र सलमान खान के लिए क्या मायने रखते थे। आपको बता दें बीते दिन 7 दिसंबर को सलमान खान की मां सलमा खान का जन्मदिन मनाया गया। उनके बर्थडे के लिए एक लाविश पार्टी रखी गई जिसमें खान परिवार के सभी लोग मौजूद थे। सिर्फ सलमान खान को छोड़कर।
बता दें सलमा खान का जन्मदिन 8 दिसंबर को आता है। वह अपना जन्मदिन धर्मेंद्र के जन्मदिन के साथ शेयर करती हैं। लेकिन इस साल उन्होंने अपना जन्मदिन एक दिन पहले सेलिब्रेट किया। खान परिवार धर्मेंद्र की कितनी इज्जत करते हैं, यह वाकई तारीफ के काबिल है। धर्मेंद्र के निधन के बाद सलमान खान मानो टूट से गए हैं। लेकिन फिर भी वो अपनी जिम्मेदारियों से पीछे नहीं हटे। हर साल की तरह गर्मजशी से उन्होंने इस साल का भी ग्रैंड फिनाले होस्ट किया। लेकिन उनके जख्म तब हरे हो गए जब धर्मेंद्र की याद में खूबसूरत वीडियो चलाया गया। जिसमें सलमान और धर्मेंद्र की बहुत प्यारी-प्यारी यादगार तस्वीरें थी। किसी तस्वीर में सलमान ही को गले लगाते हुए नजर आ रहे हैं। तो किसी तस्वीर में धर्मेंद्र खुश होकर सलमान की ओर देखकर मुस्कुरा रहे हैं। जिसे देखकर सलमान खान के आंसू रुक नहीं पाए और वो बिग बॉस 19 के स्टेज पर रो पड़े।
और इमोशनल होकर कहा वो असली सुपरस्टार थे। मैंने अपने करियर में अगर किसी की तरह बनना चाहा तो उनकी तरह। वह एक चार्मिंग पर्सनालिटी थे। उन जैसा कोई नहीं। मैं उनकी राह पर ही चला। इसी बीच सलमान ने देओल परिवार की तारीफ भी की और कहा मेरा दुख कुछ नहीं। सोचिए उनके परिवार पर सनी देओल, बॉबी देओल, प्रकाश आंटी, हेमा जी, ईशा, अहाना पर क्या बीत रही होगी। इस परिवार ने जिस डिग्निटी के साथ धर्मेंद्र जी को विदा किया।
जिस गरिमा के साथ उनकी प्रार्थना सभा आयोजित की जिस तरह धर्मेंद्र जी की जिंदगी को प्रेयर मीट में सेलिब्रेट किया वैसा किसी ने नहीं किया। खैर धर्मेंद्र हमेशा कहते थे द शो मस्ट गो ऑन। जिसके बाद सलमान खान ने अपने आंसू पोंछे, खुद को संभाला और फिर ग्रैंड फिनाले होस्ट किया। बता दें 19th सीजन में गौरव खन्ना बिग बॉस के विनर बने और फरहाना भट्ट सेकंड रनर अप रही।
