कुंवारे सलमान को सताई एलुमनी की चिंता। क्या सरेआम एक्स भाबियों को मारा तंज? हम कमाएं वो ले जाएं। बिग बॉस 19 के सेट पर किसको मारा ताना? एलुमनी को बताई नई स्ट्रेटजी। शादी से डरे हुए हैं दबंग सलमान खान। बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले हो चुका है और विनर सबके सामने है। इसी बीच कई वीडियोस और स्टेटमेंट्स वायरल हो रहे हैं। फिनाले में धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि दी गई।
तान्या फरहाना की रिपोर्टर्स से तू तू मैंम हो गई। गौरव गर्व से फूले नहीं समा रहे थे। इसी बीच सलमान, अशूर और अभिषेक का इंटरेक्शन वायरल हो रहा है। दरअसल ग्रैंड फिनाले के दौरान एक टास्क किया जा रहा था जिसमें बैंक बैलेंस का जिक्र छिड़ गया। उसके बाद सलमान खान ने जो कहा सभी के होश उड़ गए। पूरा मामला आपको विस्तार से बताते हैं। जैसा कि सभी जानते हैं बीते दिन 7 दिसंबर को बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले था। विनर गौरव खन्ना रहे और रनर अप रही फराहाना भट्ट। फिनाले में कई तरह के टास्क हुए। इसी बीच अशनूर और अभिषेक सलमान खान के साथ भी एक टास्क परफॉर्म कर रहे थे।
वहीं जब बैंक बैलेंस की बात आई तो सलमान खान ने बड़े ही सार्कास्टिकली कहा कि जिंदगी भर हम काम करते हैं। फिर पार्टनर आ जाती है। लेकिन उस पार्टनर का क्या योगदान होता है हमारे स्ट्रगल में? फिर भी आधा पैसा ले जाती हैं। सलमान खान का यह स्टेटमेंट इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। बहुत से लोग उनसे खफा नजर आ रहे हैं। तो कई फैंस उनसे सहमति भी जता रहे हैं और हां यह पहली बार नहीं है जब सलमान खान ने एलुमनी पर बात की है। इससे पहले भी उन्हें खुलकर एलुमनी का विरोध करते हुए देखा गया था।
जून 2025 में कपिल शर्मा के शो पर भाईजान सलमान खान ने मॉडर्न रिश्तों, शादी, तलाक और एलुमनी पर मजाक करते हुए बहुत कुछ कह दिया था। सलमान खान कहते हैं पहले लोग एक दूसरे के लिए कुर्बानी देते थे। एक सहने का फैक्टर था। अब रात को एक टांग आ जाती है ऊपर। खराटे लिए जाते हैं। उसके ऊपर तलाक हो जाता है। छोटी सी गलतफहमी पर तलाक हो जाता है। और फिर तलाक तो चलो हो गया। वो आधे पैसे भी लेकर चली जाती है। उनका यह स्टेटमेंट भी सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो गया था। बहुत से लोग इस स्टेटमेंट को उनके एक्स भाबियों सीमा सचदेव और मलाइका अरोड़ा से भी जोड़कर देख रहे थे। अब 6 महीने बाद ही एक बार फिर एक्टर एलुमनी पर अपनी राय रखते हुए नजर आए।
लेकिन इस बार उन्होंने सिर्फ एलुमनी को खतरा बताया। बिग बॉस 19 के सेट पर जब सलमान खान एलुमनी पर बात कर रहे थे तब उन्होंने यह भी कहा कि आजकल लड़कियां भी नहीं बच पा रही हैं। आजकल लड़कियों को भी एलुमनी देनी पड़ रही है। लड़कियां कमा रही हैं। लड़के ले जा रहे हैं। आपको बता दें इस बार सलमान ने पार्टनर जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया। वहीं अब सलमान खान के वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो बिग बॉस 19 के बाद अब एक्टर फिल्म बैटल ऑफ गलवान में नजर आएंगे जो 2026 में रिलीज होने वाली है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म की शूटिंग लगभग खत्म हो चुकी है।
