ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या से सलमान खान ने जोड़ा कैसा रिश्ता,बन गए मामा।

क्या आराध्या के मामा है सलमान? क्या एक्स गर्लफ्रेंड की बेटी को भांजी मानते हैं भाईजान? बरसों बाद भी वायरल होता है जिनकी अधूरी लव स्टोरी का किस्सा [संगीत] उसी के साथ सुल्तान ने जोड़ा यह कैसा रिश्ता। जी हां, सलमान खान और ऐश्वर्या राय एक बार फिर एक साथ सुर्खियों में छाए हुए हैं। लेकिन इस बार वजह इनकी लव [संगीत] स्टोरी नहीं बल्कि बच्चन परिवार की प्रिंसेस और ऐश्वर्या की आंखों का तारा आराध्या है।

जिसके साथ सलमान ने ऐसा रिश्ता जोड़ा है जिसके बारे में जानकर हर कोई दंग रह गया है। [संगीत] क्या आप जानते हैं कि आराध्या के जन्म पर जब पूरा बच्चन परिवार जश्न मना रहा था तब सलमान खान भी इन खुशियों में शामिल हुए थे। खुद सलमान ने आराध्या के जन्म पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए मीडिया के सामने कहा था कि वह मामा बन गए हैं। इतना ही नहीं सलमान ने ऐश्वर्या को 11 बच्चों की मां बनने की दुआ भी दे डाली थी। क्या है यह पूरा मामला? चलिए आपको विस्तार से बताते हैं। दरअसल एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आूजा ने हाल ही में अपने पडकास्ट में एंटरटेनमेंट वर्ल्ड के कुछ सीनियर जर्नलिस्ट को बुलाया था और उनसे राउंड टेबल पर बातचीत की थी। इसी दौरान सीनियर जर्नलिस्ट हिना कुमावत ने उस किस्से [संगीत] का भी खुलासा किया जब साल 2011 में ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन बेटी आराध्या के पेरेंट्स बने थे। आराध्या के जन्म के कुछ ही दिन बाद सलमान खान एक इवेंट में पहुंचे थे। हिना के मुताबिक उस दिन सभी रिपोर्टर्स पर दबाव था कि वह ऐश्वर्या के मां बनने की खबर पर सलमान खान का रिएक्शन ले।

हिना ने कहा कि उस वक्त हर न्यूज़ चैनल में बस एक ही होड़ लगी थी कि किसी भी तरह ऐश्वर्या और अभिषेक के माता-पिता बनने पर सलमान खान का पहला रिएक्शन मिल जाए। इसी के साथ हिना ने यह भी बताया कि उन्हें ऐश्वर्या के मां बनने पर सलमान खान का रिएक्शन लेने की जिम्मेदारी दी गई थी। लेकिन उन्हें खुद यह सवाल पूछना ठीक नहीं लगा।

उनका मानना था कि ऐश्वर्या अब अपनी शादीशुदा जिंदगी में आगे बढ़ चुकी हैं और ऐसे में सलमान से यह सवाल करना एक महिला की गरिमा के खिलाफ होगा। इसलिए उन्होंने फैसला किया कि वो यह सवाल बिल्कुल नहीं पूछेंगी। लेकिन उन्होंने इसी सवाल को थोड़ा सा घुमाकर पूछने का फैसला लिया। हिना ने आगे बताया कि आराध्या के जन्म [संगीत] से कुछ ही महीनों पहले सोहेल खान दोबारा पिता बने थे। ऐसे में उन्होंने सलमान से सवाल किया कि [संगीत] चाचा बनकर कैसा लग रहा है? जिसके बाद सलमान ने वो जवाब दिया जो अब 14 साल बाद फिर से सुर्खियों [संगीत] का हिस्सा बना हुआ है। हिना ने बताया कि उनके चाचा बनने वाले सवाल का जवाब देते हुए सलमान ने मुस्कुराकर कहा कि सिर्फ चाचा नहीं मैं तो मामा भी बना हूं। मेरी दुआ है कि उनके 11 बच्चे हो। इस दौरान सलमान ने किसी का नाम नहीं लिया लेकिन यह साफ जाहिर था कि उनका इशारा कहीं और नहीं बल्कि ऐश्वर्या राय की तरफ ही था। सलमान, ऐश्वर्या, आराध्या और मामा बनने की खुशी का यह किस्सा अब खूब वायरल हो रहा है और सभी का ध्यान भी बटोर रहा है।

बताते चलें कि फिल्म हम दिल दे चुके सनम की शूटिंग के दौरान ऐश्वर्या राय और सलमान खान के अफेयर की खबरें थी। हालांकि कुछ ही समय बाद दोनों के रास्ते अलग हो गए थे। सलमान और ऐश्वर्या का ब्रेकअप बेहद कड़वाहट के साथ हुआ था। जिसकी टीस आज भी नजर आती है। सलमान से ब्रेकअप के बाद साल 2007 में ऐश्वर्या ने अभिषेक बच्चन से शादी कर ली थी। जिसके बाद दोनों बेटी आराध्या के पेरेंट्स भी बने। वहीं सलमान खान कई अफेयर्स के बाद आज भी कुंवारे रह गए हैं। ब्यूरो रिपोर्ट ई2

Leave a Comment