साइन की हुई सितारे ज़मीन पर फिल्म छोड़ी सलमान ने आमिर के लिए।

मैं चला गया। मुझे बहुत अच्छी लगी पिक्चर। मैंने हां भी कह दी। आमिर खान ने एक तो रीमेक फिल्म बनाई है और इस रीमेक को भी उन्होंने दूसरे सुपरस्टार से छीनकर बनाई है।

जी हां, आमिर खान की इस बात को एक्सपोज किया है फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े सुपरस्टार सलमान खान ने। सितारे जमीन पर इस फिल्म के प्रीमियर पर बड़े-बड़े सितारे पहुंचे।

सलमान खान भी वहां पर मौजूद थे आमिर खान की फिल्म को सपोर्ट करने के लिए। जब तक सलमान ने मुंह नहीं खोला था और वह आमिर के साथ पोज कर रहे थे तब तक तो लग रहा था कि सलमान आमिर को सपोर्ट कर रहे हैं। लेकिन जैसे ही सलमान ने मुंह खोला और आमिर को लेकर एक बात एक्सपोज की तब यह समझ आ गया कि सलमान सिर्फ सपोर्ट करने नहीं आए हैं बल्कि आमिर को रोस्ट करने भी आए हैं।

सलमान खान ने आमिर खान की सितारे जमीन पर फिल्म को लेकर कहा कि यह फिल्म मेरे पास थी। मैं यह फिल्म कर रहा था। लेकिन बाद में आमिर का फोन आता है और वो मुझे कहता है कि यार यह फिल्म मुझे दे दे और फिर मैंने कहा कि ठीक है तू यह फिल्म कर दे। मैं चला गया। मुझे बहुत अच्छी लगी पिक्चर।

मैंने हां भी कह दी। कि मैं कर रहा हूं। यह बात सच है कि चैंपियंस फिल्म के रीमेक में पहले सलमान खान ही काम कर रहे थे और आमिर खान इस फिल्म में इन्वेस्ट करने वाले थे प्रोड्यूसर के तौर पर लेकिन बाद में चेंजेस हुए और आमिर खान की खुद की एंट्री हो गई फिल्म में और सलमान फिल्म से आउट हो गए। यानी कि कह सकते हैं कि तारे जमीन पर फिल्म अगर आमिर खान ने अक्षय खन्ना से छीनी थी तो सितारे जमीन पर फिल्म आमिर खान ने सलमान खान से छीनकर बनाई है।

Leave a Comment