खान परिवार पर से छटे मुश्किलों के बादल। चाहने वालों की दुआओं का दिखा असर। से बाहर आए सलीम खान। के बाद 21 दिन से हॉस्पिटल में है भर्ती। सेहत में सुधार के बाद अब कब मिलेगी छुट्टी? सलमान के पिता की सेहत को लेकर आया बड़ा अपडेट।
जी हां, सबके प्यारे भाईजान, सलमान खान और उनके परिवार पर छाए मुश्किलों के बादल अब छटने लगे हैं। ईद से ठीक पहले लीलावती हॉस्पिटल से वह खबर आई है जिसने सलमान के फैंस के ईद सेलिब्रेशन में खुशियों की थोड़ी और मिठास घोल दी है। यह तो सभी जानते हैं कि दिग्गज लेखक सलीम खान बीते 21 दिन से लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं। बीते महीने 17 फरवरी को माइनर ब्रेन हैमरेज के बाद उन्हें एडमिट करवाया गया था। 90 साल के सलीम खान की तबीयत बिगड़ने की खबर जैसे ही लोगों को मिली उनका हर चाहने वाला चिंतित हो उठा था।
हालांकि बीते दिनों जावेद अख्तर और आमिर खान ने सलीम खान की हेल्थ अपडेट देते हुए बताया था कि दिग्गज खान की हालत अब पहले से काफी बेहतर है। उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। जावेद साहब के मुताबिक सलीम खान अब कुर्सी पर बैठकर बातें भी करने लगे हैं। जिसके बाद से ही हर फैन यह जानने के लिए बेताब नजर आया कि सलीम खान को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कब किया जाएगा? वह हॉस्पिटल से घर कब लौटेंगे? तो जिस खबर का इंतजार सभी फैंस को था वो आ गई है। लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलीम खान की सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है। डॉक्टर्स के इलाज और फैंस की दुआओं का असर दिख रहा है। बताया जा रहा है कि अगर यह इंप्रूवमेंट बरकरार रहा और इसी रफ्तार से सलीम खान रिकवरी करते रहे तो उन्हें इस हफ्ते यानी कि अगले तीन-चार दिन में डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। यानी वह अपने घर लौट आएंगे।
इस खबर से सलमान खान सहित पूरे परिवार और उनके फैंस ने बड़ी राहत महसूस की है। वहीं इस जानकारी के सामने आने के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि शायद अब सलीम खान को आईसीयू से नॉर्मल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है और अब सब कुछ ठीक रहा तो ईद से पहले वह अपने घर भी पहुंच जाएंगे और ईद का जश्न वो हर साल की तरह इस बार भी अपने परिवार के साथ ही मनाएंगे। हालांकि सलीम खान की सेहत और उनके हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने की जानकारी को लेकर परिवार की तरफ से कोई बयान नहीं आया है।
खान परिवार ने इस मामले पर अभी तक चुप्पी साधी हुई है। गौरतलब है कि 90 साल के सलीम खान का इलाज मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में डॉक्टर जलील पारकर के ऑब्जरवेशन में चल रहा है। 18 फरवरी को डॉक्टर ने सलीम खान की हेल्थ अपडेट देते हुए जानकारी दी थी कि उन्हें माइनर हुआ था।
शुरुआती दिनों में उन्हें एतियातन वेंटिलेटर पर रखा गया था। बाद में उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया। इस मुश्किल वक्त में पूरा खान परिवार एकजुट नजर आया। सलमा खान, हेलन, सलमान खान, अर्पिता, अलवीरा खान समेत परिवार के सभी सदस्य लगातार हॉस्पिटल के चक्कर लगा रहे थे। लेकिन खुशी की बात यह है कि खान परिवार पर आया मुश्किल का वक्त अब टल गया है।
