चार दिन से में है सलीम खान। उधर हॉस्पिटल पर भड़के सलमान। डॉक्टर की हरकत से खफा हुए भाईजान। सख्त शब्दों में दी चेतावनी। हॉस्पिटल के इस काम पर खान परिवार ने लगाई पाबंदी।
जी हां, लीलावती हॉस्पिटल के डॉक्टर पर फूटा है सलमान खान का गुस्सा। यह तो सभी जानते हैं कि सलमान खान के पिता सलीम खान मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं। मंगलवार 17 फरवरी की सुबह तबीयत बिगड़ने के बाद सलीम खान को लीलावती हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था।
सलीम खान खतरे से बाहर हैं। उनकी सेहत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। तमाम चाहने वाले सलीम खान के हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने का इंतजार कर रहे हैं। और इसी इंतजार के बीच ऐसी जानकारी सामने आई है जिसने हर किसी को दंग कर दिया है। खबरें हैं कि सलीम खान के इलाज में जुटे डॉक्टर्स से सलमान खान और उनका परिवार नाराज है।
यह नाराजगी सलीम खान के मेडिकल बुलेटिन यानी उनकी हेल्थ अपडेट को लेकर है। दरअसल 18 फरवरी को लीलावती हॉस्पिटल के डॉक्टर जलील पारकर ने मीडिया से बात करते हुए सलीम खान की सेहत की जानकारी दी थी। डॉक्टर ने कंफर्म किया था कि सलीम खान को माइनर ब्रेन हैमरेज हुआ था जिसके लिए उनकी डिजिटल सबट्रक्शन एंजियोग्राफी की गई थी और उन्हें एहतियातन पर रखा गया था। अब खबरें आ रही हैं कि सलमान और खान परिवार के अन्य सदस्य सलीम खान का हेल्थ बुलेटिन जारी किए जाने से खफा है।
डॉक्टर्स की इस हरकत पर खान परिवार ने अपनी आपत्ति जताई है। साथ ही सलीम खान की हेल्थ अपडेट मीडिया में शेयर किए जाने पर भी रोक लगा दी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मामले पर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ तौर पर निर्देश दिया गया है कि अब सलीम खान की हेल्थ से संबंधित कोई भी जानकारी पब्लिक नहीं की जाएगी।
इस बारे में बात करते हुए परिवार के करीबी सूत्र ने कहा कि सलमान और उनका परिवार डॉक्टर्स के सार्वजनिक बयान से असंतुष्ट है और उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से बता दिया है कि वह कोई और जानकारी सार्वजनिक नहीं करना चाहते हैं। दरअसल खान परिवार सलीम खान की सेहत और उनके इलाज से जुड़ी जानकारी को पब्लिक नहीं करना चाहता है। परिवार का मानना है कि हेल्थ एक बेहद प्राइवेट मैटर है और इसको लेकर ज्यादा अपडेट मीडिया से शेयर नहीं करनी चाहिए।
इस बारे में बात करते हुए परिवार के करीबी शख्स ने आगे कहा कि यह समझा जा सकता है कि सलीम साहब के स्वास्थ्य को लेकर पब्लिक में अपार रुचि है। लेकिन मेडिकल डिटेल्स गोपनीय मामला है। परिवार सलीम खान की हालत को लेकर किसी भी तरह की बेबुनियाद अटकलों या मीडिया की छानबीन से बचना चाहता है। इसके साथ ही यह भी साफ कर दिया गया है कि सलीम खान की सेहत से जुड़ी अब कोई भी जानकारी परिवार की तरफ से ही मीडिया में दी जाएगी।
खान परिवार ने इस मुश्किल वक्त में प्राइवेसी की डिमांड की है। वहीं बता दें कि फिल्म बैटल ऑफ गलवान में सलमान खान के साथ काम कर रही एक्ट्रेस चित्रांग दास सिंह ने सलीम खान की हेल्थ को लेकर अपडेट दिया है। चित्रांग दास सिंह ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि सलीम खान अब पहले से ठीक है।
वहीं बीते दिन सलमान खान के करीबी दोस्त और एक्टर आमिर खान अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रेड के साथ सलीम खान से मिलने पहुंचे। बताया जा रहा है कि आमिर तकरीबन डेढ़ घंटे तक हॉस्पिटल में रहे। उन्होंने परिवार के सदस्यों से सलीम खान की सेहत की जानकारी ली। गौरतलब है कि अस्पताल में सलीम खान से मिलने वालों का तांता लगा हुआ है। गुरुवार को भी परिवार के सदस्य एक-एक कर हॉस्पिटल पहुंचते रहे।
तो वहीं सलीम खान के करीबी दोस्त जावेद अख्तर लगातार तीसरे दिन भी लीलावती हॉस्पिटल पहुंचे। सलमान के करीबी दोस्त जीशान सिद्दीकी भी सलीम खान का हालचाल जानने हॉस्पिटलआए।
