सलीम-जावेद की दोस्ती में क्यों आई थी दरार ?

बॉलीवुड में सलीम खान और जावेद अख्तर की जोड़ी काफी पॉपुलर है। दोनों ने साथ में कई बड़ी-बड़ी फिल्में लिखी हैं जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई हैं। लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि दोनों की दोस्ती में अचानक दरार आ गई। जब दोनों की दोस्ती में दरार आई तो हर कोई हैरान रह गया था। किसी को यकीन नहीं हुआ था कि इतनी हिट जोड़ी कभी अलग हो सकती है।

हालांकि कुछ सालों तक अलग-अलग काम करने के बाद आखिरकार दोनों में दोस्ती हो गई थी और फिर से बॉलीवुड में दोनों की दोस्ती के चर्चे होने लगे। तो चलिए बताते हैं आपको इस वीडियो में कि सलीम खान और जावेद अख्तर के बीच आखिर दूरियां किस बात को लेकर आई थी। आपको बता दें सलीम खान से दोस्ती टूटने की वजह भी एक ब्लॉकबस्टर फिल्म ही थी। दरअसल दोनों की दोस्ती टूटने की वजह मिस्टर इंडिया फिल्म थी। इस फिल्म में दोनों चाहते थे कि अमिताभ बच्चन काम करें। लेकिन उन्होंने मना कर दिया था और कहा था कि वह ऐसी फिल्म में काम नहीं कर सकते जिसमें स्क्रीन पर सिर्फ एक्टर की आवाज ही सुनाई दी। जिसके बाद अमिताभ बच्चन ने इस फिल्म को नहीं किया। फिल्म से जब अमिताभ बच्चन ने इंकार किया तो जावेद अख्तर उनसे नाराज हो गए थे। जिसके बाद उन्होंने फैसला किया कि वह अब बिग बी के साथ काम नहीं करेंगे। लेकिन वहीं दूसरी ओर सलीम खान जावेद अख्तर की बातों के पक्ष में नहीं थे।

जिस वजह से दोनों के रिश्तों में दरार आ गई थी और दोनों ने साथ काम ना करने का फैसला किया। इसके बाद कई सालों तक दोनों ने साथ में काम नहीं किया। हालांकि अभी दोनों के मतभेद दूर हो गए हैं और पर्सनल लाइफ में दोनों अच्छे दोस्त हैं और उनके परिवार के रिश्ते भी काफी पारिवारिक हैं।

सलीम खान और जावेद अख्तर की जोड़ी फिल्म इंडस्ट्री में इतनी सुपरहिट थी कि दोनों ने साथ में 24 फिल्में लिखी थी। इनमें से 22 फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इन फिल्मों में शोले डॉन जंजीर पत्थर के फूल आ गले लग जा दिल तेरा दीवाना यादों की बारात मिस्टर इंडिया और काला पत्थर जैसी फिल्में शामिल है। दोनों की जोड़ी इतनी हिट थी कि जिस भी फिल्म की कहानी यह लिखते थे वह सुपरहिट साबित होती थी।

Leave a Comment