हॉस्पिटल से घर लौटे सलीम खान तो खुशी से झूम उठी अर्पिता खान। पापा की घर वापसी पर सलमान की बहन ने यूं मनाया खास जश्न। सोशल मीडिया पर खान परिवार की लाडली ने बयान किए इमोशंस। लंबे इंतजार के बाद खान परिवार में लौटी रौनक तो भाईजान के फैंस भी हुए इमोशनल।
जी हां, जिस दिन का इंतजार सलमान खान, उनका पूरा परिवार और तमाम फैंस कर रहे थे, वो दिन आ गया। लगभग एक महीना लीलावती हॉस्पिटल में एडमिट रहने के बाद सलमान खान के पिता सलीम खान सेहतमंद होकर अपने घर लौट चुके हैं। जैसा कि सभी जानते हैं कि सलीम खान को फरवरी में माइनर ब्रेन हैमरेज हुआ था। जिसके बाद 17 फरवरी को उन्हें लीलावती हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। उनकी हालत को देखते हुए उन्हें आईसीयू में रखा गया था। सीनियर डॉक्टर्स की टीम लगातार सलीम खान की सेहत की निगरानी कर रही थी।
इलाज के दौरान उनकी स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हुआ। पूरे 1 महीने बाद 17 मार्च को सलीम खान को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया। खुद सलमान खान पिता को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कराने के लिए लीलावती पहुंचे थे। ईद से ठीक पहले सलीम खान के घर पहुंचने से पूरे खान परिवार में खुशी का माहौल है। और इसी खुशियों भरे माहौल के बीच सलमान खान की बहन अर्पिता खान का रिएक्शन भी [संगीत] सामने आ गया है। पापा के सेहतमंद होकर सही सलामत घर पहुंचने के बाद अर्पिता ने किसी खास का आभार जताया है। वो बेहद खास कोई और नहीं बल्कि गणपति बप्पा है।
जी हां, पापा सलीम खान के घर आने के बाद अर्पिता ने गणपति बप्पा का आभार जताया है। ये तो सभी जानते हैं कि सलमान खान और उनका पूरा परिवार गणपति बप्पा में गहरी श्रद्धा रखता है। खासतौर से उनकी छोटी बहन अर्पिता खान। हर साल अर्पिता धूमधाम के साथ घर में बप्पा का स्वागत करती हैं और इस दौरान पूरा खान परिवार बप्पा के आने पर गणेश भक्ति में लीन रहता है। वहीं अब जब पापा सलीम खान ब्रेन हैमरेज का शिकार होने के बाद ठीक होकर अपने घर लौट आए हैं। परिवार पर आया बड़ा संकट टल गया है तो अर्पिता बप्पा का आभार जताना नहीं भूली हैं। अर्पिता ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी सेक्शन में विघ्नहर्ता सिद्धि विनायक की फोटो शेयर की है।
जिसके साथ ही उन्होंने फॉरएवर ग्रेटफुल यानी कि हमेशा के लिए आभारी लिखा है। अर्पिता के इस पोस्ट को सलीम खान के घर पहुंचने से जोड़कर देखा जा रहा है। फैंस का कहना है कि विघ्नहर्ता भगवान गणेश ने खान परिवार पर आए हर विघ्न को दूर कर दिया है। सलीम खान मौत के मुंह से वापस निकल कर अपने घर ठीक होकर पहुंच गए हैं। आपको बता दें कि बीते दिनों जब सलीम खान लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती थे और सलमान खान अपनी बुलेट प्रूफ गाड़ी में पापा से मिलने जाते थे तब भी उनकी गाड़ी में रखी बप्पा की मूर्ति ने लोगों का ध्यान खींचा था।
सलमान खान की गाड़ी के डैशबोर्ड पर सिद्धि विनायक गणपति की मूर्ति नजर आई थी। जिसे देख फैंस भावुक हो गए थे और कह रहे थे कि सलमान को बप्पा का सहारा है। बता दें कि सलमान खान की गाड़ी में हमेशा बप्पा की मूर्ति रहती है और अब जब खान परिवार पर आए संकट के बादल छट गए हैं तो फैंस का मानना है कि यह बप्पा का ही आशीर्वाद है कि सलीम खान सुरक्षित घर लौट आए हैं।
