सलमान खान हुए गंभीर बीमारी का शिकार। लेकर नाश्ता करते थे भाईजान। दर्द में बीते एक्टर के 7 साल। 8 घंटे तक चली ट्रिटमेंट। चेहरे पर लगाए गए स्क्रू। फिल्म की शूटिंग तक नहीं कर पा रहे थे सलमान।
खान खानदान का चिंता में बुरा हाल। सलमान खान दबंग खान भाईजान। यह नाम सुनकर एक रफ एंड टफ पर्सोना ही सामने आता है।
सलमान की इमेज एक एक्शन हीरो हार्ड कोर अल्फा मेल की है। अगर हम आपको कहें कि यही सलमान खान रोज दर्द में तड़प रहे थे। इतना दर्द कि उन्हें अपना नाश्ता करने में भी घंटों लग जाता था और बिना के तो वो कुछ भी नहीं खा पाते थे। जिसके चलते पूरा खान खानदान चिंता में आ गया था। जी हां, यह एकदम सच है क्योंकि अपनी इस बीमारी का खुलासा खुद भाईजान ने ही किया है।
दरअसल बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान हाल ही में ट्विंकल खन्ना और काजोल के चैट शो टू मच के पहले एपिसोड में आमिर खान के साथ शामिल हुए। शो में उन्होंने बताया कि फिल्म पार्टनर की शूटिंग के दौरान उन्हें पहली बार ट्राईेमिनल न्यूराल्जिया का बर्दाश्त से बाहर दर्द हुआ था। उन्होंने इस कंडीशन से निपटने के बारे में भी खुलकर बात की और बताया कि यह दर्द इतना ज्यादा हुआ करता था कि वह अपने सबसे बुरे दुश्मन को भी यह दर्द नहीं देना चाहेंगे।
सलमान ने बताया कि उन्हें इस बीमारी के चलते दांतों में बहुत तेज दर्द होता था कि उन्हें एक ऑमलेट खाने में डेढ़ घंटा लग जाता था। इस दर्द ने उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को बहुत मुश्किल बना दिया था। ट्विंकल खन्ना और काजोल के साथ बात करते हुए सलमान ने कहा जब मुझे हुआ था तो वो दर्द ऐसा हुआ करता था।
आप नहीं चाहेंगे कि आपके सबसे बड़े दुश्मन को वो दर्द हो। मुझे यह 7 साल तक रहा। हर 4- 5 मिनट में दर्द होता था। सलमान खान ने बताया कि शुरुआत में लोगों को लगा कि उन्हें दांतों की कोई समस्या है। वो लगभग 750 मिलीग्राम की दवाइयां लेते थे और उससे भी दर्द कम नहीं होता था। उन्होंने बताया कि जब वह एक-दो ड्रिंक्स लेते थे तो दर्द थोड़ा कम हो जाता था। वहीं जब उन्हें अपनी बीमारी के बारे में पता चला कि उन्हें ट्राईेमिनल न्यूराल्जिया है। फिर 2011 में उनकी ट्रिटमेंट हुई।
इलाज के बारे में बात करते हुए सलमान ने बताया कि कैसे यह बीमारी कई मरीजों को निराशा की ओर ले जाती है। उन्होंने कहा इस बीमारी से पीड़ित लोगों में आत्महत्या की दर सबसे ज्यादा है। बहुत से लोग इसके बारे में जानते ही नहीं है। मैंने इसके बारे में इसलिए बोलना चुना क्योंकि बहुत से लोग इससे प्रभावित हैं। आजकल इसका इलाज काफी संभव है। गामा नाइफ ट्रिटमेंट नाम की एक प्रक्रिया है जिसमें चेहरे पर लगभग 8 घंटे तक स्क्रू लगाए जाते हैं।
मैंने भी यह ट्रिटमेंट करवाई। जब मैं ठीक होकर बाहर आया तो उन्होंने मुझे बताया कि मेरा दर्द 20 से 30% कम हो जाएगा। लेकिन ईश्वर की कृपा से यह पूरी तरह से गायब हो गया। सलमान के इस बीमारी के बारे में जानकर उनके फैंस को बड़ा झटका लगा है। लेकिन आपको बता दें एक्टर अब इस बीमारी से पूरी तरह से ठीक हो गए हैं।