बॉलीवुड के सयारा का तगड़ा क्रेज। हर किसी की जुबान पर आहान पांडे का नाम। करोड़पति खानदान से रखते हैं ताल्लुक। पापा करोड़पति मां फिटनेस ट्रेनर। दादा का नाम और पहचान जानकर हो जाएंगे हैरान।
सयारा सयारा सयारा। जहां जाओ जहां बैठो किसी से भी बात करो। सभी लोग बस एक ही फिल्म और एक ही कैरेक्टर की बात कर रहे हैं सयारा के कृष कपूर यानी कि आहान पांडे। सयारा आहान की डेब्यू फिल्म है या कहें ड्रीम डेब्यू। ऐसी डेब्यू फिल्म को लेकर एक डेब्यूटेंट सपना देखा करता है जो आहान पांडे जी रहे हैं।
पहली ही फिल्म और 4 दिन में 100 करोड़ पार पहली ही फिल्म और लाखों फैंस। पहली फिल्म होने के बावजूद आहान ने अपनी दमदार एक्टिंग टैलेंट से सभी का दिल जीत लिया है। नेपोकिड होने के बावजूद लोग आहान पांडे की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। कह रहे हैं कि नेपोकिड ऐसा हो तो बात ही क्या हो?
लेकिन क्या आप जानते हैं आहान पांडे की लेगसी सिर्फ चंकी पांडे और अनन्या पांडे ही नहीं बल्कि यह लेगसी उनके दादाजी से शुरू होती है। जिनका नाम मुंबई सरकार ने अमर कर दिया है। पापा करोड़पति हैं। मां फिटनेस ट्रेनर हैं और दादा के नाम पर तो मुंबई में एक चौक डेडिकेट किया गया है।
जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना। आहान पांडे के दादाजी का नाम था शरद पांडे जो पेशे से डॉक्टर थे और देश भर में काफी फेमस थे। कहा जाता था कि उनके जैसा हार्ट सर्जन होना आसान नहीं था। शरद पांडे कई नामी और दिग्गज लोगों के डॉक्टर थे। इतना ही नहीं शरद पांडे वही फेमस डॉक्टर हैं जिन्होंने भारत में पहली हार्ट ट्रांसप्लांट सर्जरी की थी। उनकी उपलब्धियों को देखते हुए मुंबई में एक चौक का नाम भी शरद पांडे के नाम पर रखा गया है।
बता दें 2004 में शरद पांडे का निधन हो गया था जो देश के लिए एक बड़ा लॉस माना जाता है। वहीं अगर अहान पांडे के माता-पिता की बात करें तो वह भी मुंबई में कुछ कम फेमस नहीं है। जहां एक्टर के चाचा चंकी पांडे और कजिन सिस्टर अनन्या पांडे को तो सभी जानते हैं लेकिन उनके पिता चक्की पांडे मुंबई के करोड़पति बिजनेसमैन हैं। और मां डीएन पांडे भी बहुत फेमस फिटनेस ट्रेनर हैं।
उन्होंने बिपाशा बसू, शाहरुख खान और लारा दत्ता जैसे सेलेब्स को ट्रेन किया। अहान पांडे के पिता चकी पांडे का असली नाम आलोक शरद पांडे है। बता दें वो भारत सरकार के मिनिस्ट्री ऑफ स्टील के साथ भी काम कर चुके हैं। कहा जाता है जब शाहरुख पर एक जर्नलिस्ट ने केस कर दिया था क्योंकि एक स्टोरी के चलते शाहरुख ने उस जर्नलिस्ट को धमकाया था। मामला पुलिस तक पहुंच गया और एक्टर को हिरासत में ले लिया गया। उसके बाद चक्की पांडे और नाना पाटेकर ने मिलकर शाहरुख खान की जमानत का इंतजाम करके उन्हें जेल से रिहा करवाया था। वहीं यह भी कहा जाता है कि सलमान खान और शाहरुख खान के झगड़े को सुलझाने में भी चक्की पांडे का बड़ा हाथ था। रिपोर्ट्स की मानें तो बाबा सिद्दीकी के इफ्तार पार्टी पर चक्की पांडे के कहने पर सलमान और शाहरुख ने बैठकर अपने गीले शिकवे मिटाए थे। वहीं आहान की मां डियान पांडे की बात करें तो वो इतनी ग्लैमरस हैं, इतनी फिट है कि लगता ही नहीं है वो नानी बन गई। जब भी अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर डालती हैं, अपनी फिटनेस से लोगों का दिल जीत लेती हैं। वहीं आहान की बहन अलाना पांडे भी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसरर हैं। यू ट्यूब पर उनके 1 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं और Instagram पर लाखों फॉलोअर्स।
अलाना अपने पति आइवर के साथ एले में रहती हैं। बता दें दोनों का एक बेटा भी है रिवर। वहीं अब आहान पांडे अपनी फेमस फैमिली लेगसी को आगे ले जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर बातें हो रही हैं कि वो जजी के शाहरुख खान हैं। किंग ऑफ रोमांस का टाइटल उन्हें दिया जा रहा है। कहा जा रहा है इन सब तारीफों से आहान फूले नहीं समा रहे हैं क्योंकि उनके फेवरेट एक्टर शाहरुख खान ही हैं जो उनके फैमिली फ्रेंड भी हैं जिसके चलते उन्होंने शाहरुख को बहुत करीब से देखा है। अहान शाहरुख को पर्सनली और प्रोफेशनली दोनों तरह से एडमायर करते हैं।